Dharma Sangrah

बिहार चुनाव की 5 सबसे छोटी जीत, कोई 27 वोटों से जीता तो किसी को 30 वोट से मिली जीत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (08:25 IST)
Bihar Assembly Election Results  : नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग ने बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और आरएलएम के गठबंधन ने 202 सीटें जीत तो राजद, कांग्रेस और वामदलों का महागठबंधन मात्र 35 सीटें ही हासिल कर सका। इस चुनाव में महागठबंधन के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। आइए नजर डालते हैं उन 5 सीटों पर जहां जीत का आंकड़ा सबसे कम रहा। ALSO READ: Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां
 
बिहार चुनाव में सबसे छोटी जीत जदयू नेता रामचरण साहू की है। उन्होंने संदेश सीट पर राजद के दीपूसिंह को मात्र 27 वोटों से मात दी। रामचरण को 80,598 मिले तो दीपूसिंह के पक्ष में 80571 वोट गिरे। जनसुराज के राजीव रंजन राज 6000 से ज्यादा वोट प्राप्त कर तीसरे नंबर पर थे।
 
रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा के सतीश कुमार यादव मात्र 30 वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्हें 72,689 वोट मिले तो भाजपा के अशोक कुमार सिंह 75,659 वोट ही हासिल कर सके। त्रीकोणिय मुकाबले वाली इस सीट पर राजद के अजीत कुमार 41 हजार से ज्यादा वोट ले गए। ALSO READ: तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल
 
भाजपा नेता महेश पासवान ने अगिआंव सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के प्रत्याशी शिव प्रकाश रंजन को मात्र 95 हराया। पासवान को 69412 वोट मिले जबकि शिवप्रकाश को 69317 ही हासिल हुए। यहां जनसुराज के रमेश कुमार 3882 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
 
जदयू नेता चेतन आनंद ने राज्य की नबीनगर विधानसभा सीट पर मात्र 112 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चेतन आनंद को 80,380 वोट मिले जबकि राजद के अमोद कुमार सिंह 80,268 वोट हासिल कर जीत से कुछ ही कदम दूर रह गए। निर्दलीय प्रत्याशी लव कुमार 7000 से ज्यादा वोट लेकर नंबर 3 पर रहे। ALSO READ: AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव
 
बिहार की ढाका सीट पर राजद के फैसल रहमान ने भाजपा के पवन कुमार जायसवाल को मात्र 178 वोटों से हराया। यहां जनसुराज पार्टी के डॉक्टर एलबी प्रसाद ने 8347 वोट प्राप्त किए।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

Bihar Assembly Election Results : बिहार में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी, क्यों खड़ी हो गई कांग्रेस के सामने चुनौतियां

bihar election pm narendra modi speech : PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

LIVE: बिहार चुनाव के नतीजे- NDA ने 202, महागठबंधन 35, AIMIM ने जीती 5 सीटें