Biodata Maker

बिहार में सीट शेयरिंग पर क्यों मचा बवाल, NDA और महागठबंधन के लिए क्यों जरूरी है छोटे दलों का साथ?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (11:38 IST)
Bihar Assemble Election : बिहार विधानसभा चुनावों के एलान के बाद से ही राजग और महागठबंधन में सीटों पर घमासान मचा हुआ है। राजग चिराग पासवान को मनाती है तो पशुपति पारस और जीतनराम मांझी नाराज हो जाते हैं। महागठबंधन के लिए भी कांग्रेस और जेएमएम से लेकर वामपंथी दलों तक सबको साधना आसान नहीं है। ALSO READ: Bihar Chunav: बिहार का घमासान, BJP ने 60 सीटों पर तय किए नाम, सीट शेयरिंग से खुश नहीं मांझी, महागठबंधन की टेंशन को AIMIM ने बढ़ाया
 
राजग से जुड़े चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाह, पशुपति पारस आदि दिग्गजों का बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। अपने वोटरों के बल पर से राज्य की कई सीटों पर उलटफेर करने की क्षमता रखने हैं। चुनाव के समय ही इनके पास अपनी ताकत दिखाने का मौका होता है। इसलिए ये लोग चुनाव के समय बड़े दलों को अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं। ये दल इस बार ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर दे रहे हैं। इनमें कई सीटें भाजपा और जदयू के पास है।
 
भाजपा और जदयू अपने नाराज साथियों को मनाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। गठबंधन में बड़े सहयोगी दल जदयू और भाजपा 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में क्रमशः 102 और 101 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 15 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि राजग उसे 15 सीटों से ज्यादा नहीं देना चाहता। चिराग पासवान भी 25 से ज्यादा सीटों पर अड़े हुए हैं। RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत अभी जारी है।
 
इसी तरह महागठबंधन में भी सीटों पर तकरार जारी है। राजद, कांग्रेस, वीआईपी, जेएमएम और एआईएमआईएम सहित अन्य दलों के बीच कई सीटों को लेकर मंथन जारी हैं। कांग्रेस ने आरजेडी को साफ संदेश दिया है कि किसी भी हाल में 13 अक्टूबर तक सीट बंटवारे का फैसला करने को कहा है। राजद तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार घोषित करवाना चाहते हैं तो मुकेश सहनी की नजर डिप्टी सीएम पद पर है। 
 
झारखंड मुक्ति मोर्चा 15 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है। राज्य में वह कई सीटों पर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की ताकत रखता है। ओवैसी की AIMIM ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर महागठबंधन की चिंता बढ़ा दी है। ALSO READ: क्या राघोपुर बनेगा 'रायबरेली', हो सकता है तेजस्वी और प्रशांत किशोर का मुकाबला
 
इधर लालू यादव और तेजस्वी यादव कांग्रेस को साधने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वे आज दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सीट शेयरिंग पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे। पार्टी ने राज्य में एक मुख्‍यमंत्री और 3 डिप्टी सीएम का फार्मूला भी पेश किया था। इस पर भी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में फैसला हो सकता है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

SIR पर संग्राम, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया रोकने को क्यों कहा

नीतीश कुमार ने रचा कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तो किसी और के नाम है दर्ज

किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास

Nitish kumar ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, स्पीकर पद को लेकर बनी BJP-JDU में सहमति, कल 10वीं बार लेंगे शपथ

Bihar : 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या का खुलासा