Dharma Sangrah

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (17:46 IST)
Who will become the Chief Minister of Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी जीत के बाद भी क्या नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बन पाएंगे, क्‍यों‍कि बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान ने एक बार फिर इस सवाल को जिंदा कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने सारे समीकरणों को ध्वस्त करते हुए शानदार जीत हासिल की है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जिसके बाद से ही विपक्ष लगातार ये दावा कर रहा है कि भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। हालांकि बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी के बयान को नीतीश कुमार के आगे भी मुख्यमंत्री बने रहने के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

खबरों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी जीत के बाद भी क्या नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बन पाएंगे, क्‍यों‍कि बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान ने एक बार फिर इस सवाल को जिंदा कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने सारे समीकरणों को ध्वस्त करते हुए शानदार जीत हासिल की है।
ALSO READ: बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक
भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जिसके बाद से ही विपक्ष लगातार ये दावा कर रहा है कि भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। हालांकि बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर बड़ी बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की जीत को 'सुशासन की जीत' करार दिया। पीएम मोदी के इस बयान को नीतीश कुमार के आगे भी मुख्यमंत्री बने रहने के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

जब तावड़े से सवाल किया गया कि कौन होगा मुख्‍यमंत्री? इस पर जवाब देते हुए तावड़े ने कहा कि सभी बातें समय पर होंगी। आज जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उस जीत आनंद लीजिए। आपके सभी सवालों का जवाब सही समय पर मिलेगा। एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी साफतौर पर कहा कि बिहार की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा दिखाया है।
ALSO READ: बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य
इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति को दिया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि अपने पूरे बयान में जायसवाल ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का उल्लेख किया, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम तक नहीं लिया। इससे सस्‍पेंस बरकरार है कि नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री होंगे या नहीं?

दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देशभर में चरम पर है। लोग मोदी की गारंटी को विकास, सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक मानते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पीएम मोदी भले ही देशभर में व्यस्त रहते हों, लेकिन बिहार चुनाव को लेकर वे लगभग एक साल पहले ही एक्टिव हो गए थे।
ALSO READ: बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा
जायसवाल ने कहा कि दूसरी ओर भाजपा के रणनीतिकार माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव के दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें करने पर विशेष ध्यान दिया। उसी रणनीति के दम पर भाजपा फिर से बिहार में मजबूत शक्ति के रूप में उभरकर आई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सार्वजनिक तौर पर कहा था कि एनडीए की ओर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन अब जब भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और जेडीयू दूसरी पोजीशन पर चली गई है, तो सियासी समीकरण तेजी से बदलते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर बड़ी बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए की जीत को 'सुशासन की जीत' करार दिया। पीएम मोदी के इस बयान को नीतीश कुमार के आगे भी मुख्यमंत्री बने रहने के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
ALSO READ: कांग्रेस ने बताया, बिहार चुनाव में कैसे हुई वोट चोरी?
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने सारे समीकरणों को ध्वस्त करते हुए शानदार जीत हासिल है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जिसके बाद से ही विपक्ष लगातार ये दावा कर रहा है कि भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम आ चुके हैं। आयोग के मुताबिक, भाजपा ने 89 सीटों पर, जदयू ने 85 सीटों पर और राजद ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। लोजपा (रा.) 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई (एमएल) 2 सीटों पर, हम पार्टी 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर जीत मिली है। AIMIM ने इस बार 5 सीटों पर जीत हासिल की है। सीपीआई (एम), आईआईपी और बसपा को 1-1 सीट पर जीत मिली है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

कांग्रेस ने बताया, बिहार चुनाव में कैसे हुई वोट चोरी?

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

बिहार चुनाव : भाजपा से ज्यादा वोट पाकर भी कैसे हार गई तेजस्वी की राजद?