बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने एक बड़ा फैसला लिया है और अपने 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है।
पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, बड़हरिया से पार्टी के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, बरहरा भोजपुर से पूर्व विधान परिषद रणविजय सिंह, बरबीघा से पार्टी के पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के नाम शामिल है।
<
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी आचरण व गतिविधियों में संलिप्तता के कारण निम्न सदस्यों को निलंबित करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। pic.twitter.com/cWB3518lLr
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 25, 2025
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
इसके अतिरिक्त बेगूसराय के अमर कुमार सिंह, वैशाली से डॉक्टर आसमा परवीन, औरंगाबाद के नबीनगर से लव कुमार, कदवा कटिहार से आशा सुमन, मोतिहारी पूर्वी चंपारण से दिव्यांशु भारद्वाज और जीरादेई सिवान से विवेक शुक्ला को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया।
इसके पूर्व हम पार्टी की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई थी। हम पार्टी ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए अपने कई बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं में से कुछ को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था। इसके चलते पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही थी। Edited by : Sudhir Sharma