Hanuman Chalisa

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 नवंबर 2025 (23:53 IST)
Nitish Kumar oath ceremony :  बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित एनडीए के बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा। जानिए क्या होगा खास 
ALSO READ: Pakistan : पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी
कहां होगा समारोह
पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह से पहले गांधी मैदान में व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। शपथ ग्रहण की पहले से 11.30 बजे होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन फिर यह जानकारी सामने आई जानकारी कि नीतीश गुरुवार को दोपहर बाद 1.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी है।
 
इन राज्यों के मुख्‍यमंत्री होंगे शामिल
बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साईं, दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री पवन कल्याण और आंध्रप्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के शामिल होने की जानकारी है।
ALSO READ: Maharashtra : महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ
मीडिया खबरों के मुताबिक 6 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है। इसी आधार पर सहयोगी दलों के कोटे का निर्धारण किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते है और उसके बाद 14 और मंत्री बनाए जाएंगे। कुल 34 मंत्रियों को नीतीश कुमार की सरकार में जगह मिलने वाली है। इनमें भाजपा के कोटे से 15, जदयू के कोटे से 14 (मुख्यमंत्री सहित), लोजपा (आर) के कोटे से 3, हम के कोटे से 1 और आरएलएम के कोटे से भी 1 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
 
 कौनसे विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
जदयू कोटे से जिन मंत्रियों के नाम की चर्चा है उनमें सबसे पहला नाम विजय चौधरी का है। इसके अलावा बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार व जमा खान के शपथ लेने की चर्चा है। नए मंत्रियों के नाम पर यह कहा जा रहा कि भगवान सिंह कुशवाहा या फिर रामसेवक सिंह भी मंत्री हो सकते हैं।  हम से संतोष सुमन मंत्री बन सकते हैं। पूर्व की सरकार में भी वे मंत्री रहे हैं। लोजपा (आर) से राजू तिवारी को मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में वे लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Nitish kumar ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, स्पीकर पद को लेकर बनी BJP-JDU में सहमति, कल 10वीं बार लेंगे शपथ

Bihar : 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या का खुलासा

Prashant Kishor : करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

तेजस्वी यादव को भाजपा और EC ने जिताया, 2029 में भाजपा 400 पार

बिहार चुनाव में हार के बाद क्यों छिड़ी लालू परिवार में महाभारत, पढ़ें इनसाइड स्टोरी?