Hanuman Chalisa

शिवराज ने तेजस्वी यादव को बताया बबुआ बेईमान, कहा महिलाओं को 30 हजार देने का वादा हार का प्रमाण

विकास सिंह
मंगलवार, 4 नवंबर 2025 (18:48 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के सरकार बनने पर  14 जनवरी को राज्य की महिलाओं को एक साथ 30 हजार रुपए देने के एलान पर बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। तेजस्वी यादव के इस दांव बिहार में महिला वोटरों को साधने के बड़े दांव के तौर पर देखा जा रहा है। तेजस्वी यादव इससे पहले हर घर सरकारी नौकरी जैसा भी लोकलुभावन चुनावी वादा कर चुके है।

तेजस्वी यादव के महिला को 30 हजार रुपए देने के दांव पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने तगड़ा पलटवार किया है। शिवराज सिंह चौहान ने तेजस्वी के चुनाव दांव पर शिवराज सिंह ने कहा कि यह एलान उनके हारने का प्रमाण है। अब वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुछ भी कह लें। तेजस्वी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं इसलिए कर रहे हैं कि वो जान गए हैं कि बुरी तरह से पराजय होने वाली है। NDA की सरकार भारी बहुमत से बन रही है।

शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, NDA पर जनता विश्वास करती है। महिला कल्याण के जो काम मोदी के नेतृत्व में हुए हैं, यहाँ नीतीश बाबू ने किए हैं या भाजपा शासित राज्यों में हुए हैं, जनता उस पर विश्वास करती है। अब 1 करोड़ 21 लाख बहनों के खातों में 10 हजार रुपए रोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत डाले जा चुके हैं, जो 2 लाख तक जाएंगे। तो भरोसा तो इस पर करेंगे। इसलिए चाहे बहनें हों, युवा हों, अब उनके झूठ पर कोई भरोसा नहीं करता। 2 करोड़ 60 लाख परिवारों को हर परिवार को नौकरी देंगे, लोगों को पता है कि ये बबुआ बेईमान हमें पटियाने आए हैं। इसलिए उन पर कोई विश्वास नहीं कर रहा है, विश्वास उस पर है जो हमने किया है, अभी भी किया है और आगे जो कहा है वो करेंगे।

महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन-वहीं शिवराज सिंह चौहान ने महागठबंधन को महाठगबंधन बताते हुए कहा कि इनके आधे लोग जेल में और आधे लोग बेल पर हैं और बेल पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ये इन्हें पता ही नहीं है।

राहुल गांधी आते हैं तो यहाँ मछलियाँ पकड़ते हैं, जलेबियाँ तलते हैं। ये लोग ये जान गए हैं कि अब तक की सबसे बड़ी पराजय यहाँ महागठबंधन की होगी। NDA अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करेगा। क्योंकि जब वो थे तब भय था, अब NDA है तो भरोसा है। जब वो थे तो केवल अत्याचार, अन्याय और विनाश था, अब बिहार में विकास की बहार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में जारी है जाति और परिवारवाद का पुराना खेल

Bihar Elections : बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान से बवाल, बोले- सेना 10% लोगों के कंट्रोल में, BJP ने क्या कहा

बुलडोजर बाबा और हिंदू हृदय सम्राट जिंदाबाद के नारे से गूंजा दरभंगा

शिवराज ने तेजस्वी यादव को बताया बबुआ बेईमान, कहा महिलाओं को 30 हजार देने का वादा हार का प्रमाण

'जान की बाजी लगाने को तैयार हूं...' सीएम डॉ. मोहन को रोकने विपक्ष ने की बड़ी साजिश, हैलीपैड खोदा, सभा स्थल पहुंच मार्ग भी किया बाधित