Biodata Maker

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 (18:09 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव 2025 में जनशक्ति जनता दल नाम की नई पार्टी बनाकर मैदान में उतरे हैं। तेजप्रताप अपने बयानों और कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं। कभी वे मंच से पुलिसवाले को फटकार लगाते हैं तो कभी कृष्ण बनकर बांसुरी बजाते हैं। अपने बेटे के इन्हीं कारनामों के कारण लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी व परिवार से 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है। अब उन्होंने एक नया बयान देकर सनसनी फैला दी है। 
ALSO READ: बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, नाम दिया तेजस्वी प्रण
तेज प्रताप यादव से जुड़े कई विवाद रहे हैं। चाहे पिछली होली की पार्टी के अवसर पर कॉन्स्टेबल को वर्दी में धमकी देकर नाचने के लिए कहना या फिर पिता की सुरक्षा में कमी करने पर पीएम मोदी को अपमानजनक तरीके से धमकी देना। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उठा है।  
 
तेजप्रताप यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर, महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और गांधी जी जननायक थे। लालू यादव की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर छत्रछाया है। हमारे ऊपर उनकी छत्रछाया नहीं है। हमारे ऊपर बिहार के गरीबों और नौजवानों की छत्र छाया है। हम इसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने बल पर करके दिखाएंगे।
 
पत्नी से पारिवारिक विवाद 
ऐश्वर्या राय चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। तेज प्रताप यादव का विवाह 2018 में ऐश्वर्या राय से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पारिवारिक विवाद के कारण दोनों अलग-अलग हो गए और बाद में तेज प्रताप यादव ने तलाक के लिए आवेदन दिया जो अभी तक फैमिली कोर्ट में लंबित है।
ALSO READ: छठ पर 3 FREE Mobile Recharge दे रही है सरकार, क्या है मैसेज की सचाई
पत्नी से पारिवारिक विवाद 
ऐश्वर्या राय चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। तेज प्रताप यादव का विवाह 2018 में ऐश्वर्या राय से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पारिवारिक विवाद के कारण दोनों अलग-अलग हो गए और बाद में तेज प्रताप यादव ने तलाक के लिए आवेदन दिया जो अभी तक फैमिली कोर्ट में लंबित है।
 
तेजप्रताप को मिला है इन पार्टियों का साथ
तेज प्रताप यादव ने राजद से अलग होकर खुद को मजबूत करने के लिए पहले पार्टी बनाई और फिर गठबंधन की राजनीति का दामन थाम लिया। विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल हैं। हालांकि तेजप्रताप औवेसी की पार्टी से भी हाथ मिलाने की बात कह रहे हैं।
 
अनुष्का यादव नाम की लड़की से रिलेशन पर नाराज परिवार
तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुष्का यादव नामक लड़की के साथ अपने 12 साल के पुराने रिश्ते का सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है। इसमें उन्होंने लड़की के साथ के कुछ फोटोज भी शेयर की। उन्होंने बताया कि वे पिछले 12 सालों से अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। विवाद बढ़ने पर उन्होंने पोस्ट हटाते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। फिर भी दोनों के रिश्तो से जुड़े कई चित्र दूसरे मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिले थे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से रिश्ते रहे हों। 
 
वैसे विवाद बढ़ते देखकर पार्टी की ओर से भी उनके विरुद्ध कठोर एक्शन लिया गया। पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया। इन विवादों के बाद में उनके मामा साधु यादव ने भी चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने मीडिया को बताया कि तेज प्रताप केवल अनुष्का के साथ ही नहीं बल्कि कई अन्य लड़कियों के साथ भी रिश्ते में है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, नाम दिया तेजस्वी प्रण

JDU के बाद RJD की बागियों पर बड़ी कार्रवाई, 27 नेताओं को पार्टी से निकाला

जमुई सीट पर पहली बार कमल खिलाने वाली 'गोल्डन गर्ल' श्रेयसी सिंह क्या इस बार भी जीतेंगी चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी? क्या प्रशांत किशोर बनेंगे किंगमेकर