Dharma Sangrah

Bihar : महागठबंधन का बड़ा एलान, तेजस्वी सीएम फेस, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम उम्मीदवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (12:45 IST)
Bihar Elections 2025 : महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया। वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी डिप्टी सीएम उम्मीदवार होंगे। ALSO READ: बिहार चुनाव : पहले चरण में 178 करोड़पति उम्मीदवार, किसके पास सबसे कम संपत्ति?
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं। उन्होंने महागठबंधन की तरफ से उपमुख्यमंत्री पद के लिए VIP प्रमुख मुकेश सहनी के नाम की घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि देश के हालत गंभीर, आज लोकतंत्र को खतरा है। देश के हालात से सब चिंतित है। पूरा देश बिहार की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। राहुल तेजस्वी की यात्रा को जनता का सहयोग मिला।
<

आज देश के जो हालात हैं, उससे हम सभी चिंतित हैं। NDA सरकार जिस तरह से चल रही है, उससे लोकतंत्र को खतरा है।

आज देश किस दिशा में जा रहा है, कोई नहीं जानता है। वहीं अगर कोई आवाज उठाता है, तो उसे जेल भेज दिया जाता है। ऐसे में आगे आना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है।

बिहार में चुनाव… pic.twitter.com/cbhSB3OQtd

— Congress (@INCIndia) October 23, 2025 >
क्या बोले तेजस्वी यादव : इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि राजग ने सीएम चेहरा क्यों नहीं बताया? उन्होंने दावा किया कि ये नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है। भाजपा नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद जदयू नहीं बचेगी। उसके कुछ नेता भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।
 
राजद नेता ने कहा कि हम बिहार को बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को हटाएंगे। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक इंजन अपराध में, एक इंजन भ्रष्‍टाचार में लिप्त है। बिहार में घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। भ्रष्‍टाचार के बिना राज्य में कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि राज्य में जो 20 साल में नहीं हुआ 20 माह में करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में जो 20 साल में नहीं हुआ 20 माह में करके दिखाएंगे। उन्होंने वादा किया कि अपराध और भ्रष्‍टाचार करने वालों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने भरोसा जताने के लिए गठबंधन दलों को शुक्रिया कहा।
 
17 माह में गठबंधन मजबूत : बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज INDIA गठबंधन एकजुट होकर मीडिया के सामने मौजूद है। INDIA गठबंधन की मजबूती की नींव उसी दिन रखी गई थी जब राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा के तहत INDIA गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ SIR और जनहित के मुद्दों पर लगभग 17 महीने गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम किया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

असम में क्यों लागू नहीं होगा SIR, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन

SIR क्या है बिहार के बाद कौनसे 12 राज्यों में होगा लागू, CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या बताया

मुस्कान का नीला ड्रम, सोनम रघुवंशी की क्रूरता के बाद दिल्ली की शातिर अमृता, लिव इन पार्टनर की हत्या को हादसे बदलने की कोशिश, दिमाग को हिलाने वाली साजिश

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

CM योगी के खिलाफ महंगा पड़ा बयान, सुल्तानपुर के प्रभारी CMS सस्पेंड, FIR भी दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

JDU के बाद RJD की बागियों पर बड़ी कार्रवाई, 27 नेताओं को पार्टी से निकाला

जमुई सीट पर पहली बार कमल खिलाने वाली 'गोल्डन गर्ल' श्रेयसी सिंह क्या इस बार भी जीतेंगी चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी? क्या प्रशांत किशोर बनेंगे किंगमेकर

क्या दूर हुई नीतीश और चिराग के बीच की नाराजगी, छठ के मौके पर पासवान के घर पहुंचे CM

Bihar Assembly Elections के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, जानिए किस-किस का है नाम