Hanuman Chalisa

21 December Birthday: आपको 21 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (18:09 IST)
21 December Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 21 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Solstice 2025: 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन, जनिए 5 दिलचस्प बातें
 
आपका जन्मदिन: 21 दिसंबर
 
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
 
करियर: नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 
 
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia): भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में काम करती हैं।
 
करिश्मा तन्ना बंगेरा (Karishma Tanna Bangera): भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और एंकर हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन शो में काम करती हैं।
 
संजीव चतुर्वेदी (Sanjeev Chaturvedi): 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता तथा वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी। 
 
गोविंदा अरुण आहूजा (Govinda Arun Ahuja): एक भारतीय अभिनेता, नर्तक, पूर्व राजनीतिज्ञ और हास्य अभिनेता हैं।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: धनु राशि में 'त्रिग्रही योग': इन 4 राशियों की पलटने वाली है किस्मत

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

अगला लेख