Dharma Sangrah

30 December Birthday: आपको 30 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (18:21 IST)
30 December Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी 2026: आपकी जिंदगी के अहम मोड़ पर अंक शास्त्र की भविष्यवाणी
 
आपका जन्मदिन: 30 दिसंबर
 
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 
 
यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwari): एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं।
 
हनुमप्पा सुदर्शन (Hanumappa Sudarshan): प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
 
सुरिंदर अमरनाथ भारद्वाज (Surinder Amarnath Bhardwaj): एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं।
 
प्रकाशवीर शास्त्री (Prakashvir Shastri): संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान्।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: सबरीमाला की दिव्य यात्रा: जानिए क्या है 41 दिनों की कठिन तपस्या और 'मंडला पूजा' का रहस्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Magh Mela 2026: माघ मेले के संबंध में 10 दिलचस्प बातें

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2026, सात महीने का भीषण युद्ध सहित 6 बड़ी भविष्यवाणियां

Magh Mela 2026: माघ मेले में जा रहे हैं तो जानिए क्या करें और क्या नहीं

जनवरी माह 2026 में कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

Tilkuta Chauth 2026: तिल-संकटा चौथ पर कैसे करें पूजन, जानें मुहूर्त, महत्व और विधि

Magh 2026: माघ माह 2026 में क्‍या उपाय करें

Sankashti Ganesh Chaturthi 2026, कब है साल की पहली संकष्टी गणेश चतुर्थी, जानें महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 जनवरी, 2026)

06 January Birthday: आपको 6 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख