Hanuman Chalisa

06 February Birthday: आपको 6 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026 (18:14 IST)
06 February Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: रौद्र संवत्सर में इस बार हिंदू वर्ष होगा 13 माह का, 5 राशियों के लिए बनेगा अपराजेय योग
 

आपका जन्मदिन: 6 फरवरी

 
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
शुभ वर्ष : 2021, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे।
 
परिवार: विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। 
 
इस बात का रखें ध्यान: आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

नोरा फतेही (Nora Fatehi): भारत में कनाडाई मूल की नर्तक और हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री हैं। 
 
पूजा बनर्जी/बोस (Pooja Banerjee/Bose): भारतीय अभिनेत्री, जो मुख्य रूप से बंगाली फिल्मों में दिखाई देती हैं।
 
शांताकुमारन नायर श्रीसंत (Shantakumaran Nair Sreesanth): भारतीय पूर्व क्रिकेटर और एक फिल्म अभिनेता हैं।
 
अंगद सिंह बेदी (Angad Singh Bedi): भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं।
 
प्रतिमा सिंह (Pratima Singh): भारत की महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Yashoda Jayanti 20026: कब है यशोदा जयंती 6 या 7 फरवरी, जानें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

अगला लेख