Biodata Maker

आश्रम 3 के लिए बॉबी देओल ने लिए 4 करोड़ रुपये, जानिए अन्य कलाकारों की फीस

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (06:54 IST)
आश्रम का सीज़न 3 जिसका कि नाम बदल कर एक बदनाम आश्रम 3 कर दिया है इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाए हुए है। शुरुआती 32 घंटे में ही इसे 10 करोड़ व्यूज मिल गए। प्रकाश झा की इस सीरिज की कामयाबी हैरान कर देने वाली है। पहले दो सीज़न भी अत्यंत ही सफल सिद्ध हुए थे। बॉबी देओल को बाबा निराला के रूप में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हालांकि बॉबी का रोल ऐसा है कि आप उनसे नफरत करने लगते हैं, लेकिन बॉबी की अदाकारी उम्दा है और इस सीरिज ने उनके करियर में फिर उछाल ला दिया है। आइए जानते हैं कि इस सीरिज में लीड रोल अदा करने वालो को कितनी फीस मिली है। 
बॉबी देओल
शुरुआत बॉबी देओल से करते हैं और उन्हें इस सीजन में काम करने के बदले में 4 करोड़ रुपये मिले हैं। 
ईशा गुप्ता
सीज़न 3 में ईशा गुप्ता को भी जोड़ा गया ताकि शो में थोड़ा ग्लैमर बढ़े। बताया जा रहा है कि ईशा को डेढ़ करोड़ रुपये की फीस मिली है। 
 
चंदन रॉय सान्याल
चंदन रॉय सान्याल को सीरिज में बाबा निराला के दोस्त के रूप में देखा जा रहा है। इन्हें करीब 20 लाख रुपये मिले हैं। 
 
अदिति पोहानकर 
निराला बाबा के राज को दुनिया के सामने उजागर करने की कोशिश में लगी अदिति को 10 से 15 लाख रुपये की फीस दी गई है। 
 
दर्शन कमुार 
दर्शन कुमार मंझे कलाकार हैं और उन्हें 25 लाख रुपये दिए गए हैं। 
 
(ये जानकारी विभिन्न स्रोतों के अनुसार है। फीस की रकम में थोड़ा बहुत कम-ज्यादा हो सकता है) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीलीला ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, बोलीं- उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है

'आईजॉम्बी' एक्ट्रेस कैरी ऐनी फ्लेमिंग का निधन, 51 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच 'धुरंधर 2' पर बैन की मांग, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 443 करोड़ रुपये की ओपनिंग, बने नए रिकॉर्ड्स के बादशाह

'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दिसदा' का टीजर रिलीज, अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख