Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार को भी उम्मीद नहीं थी कि जॉन देंगे ऐसी टक्कर

Webdunia
15 अगस्त को जब अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' आमने-सामने हुई तो यही माना गया कि 'सत्यमेव जयते' की तुलना में 'गोल्ड' बहुत आगे रहेगी क्योंकि जॉन के मु्काबले अक्षय बहुत बड़े सितारे हैं। 
 
दोनों फिल्में साथ में रिलीज हुईं और पहले दिन ऐतिहासिक कलेक्शन दोनों ने किया। अक्षय की फिल्म ने जहां 25.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वहीं जॉन की फिल्म बीस करोड़ के करीब बटोरने में कामयाब रही। खुद अक्षय ने भी सोचा नहीं होगा कि जॉन से उनका मुकाबला इतना कठिन हो जाएगा। 
 
इसके बाद भी अन्य दिनों में जॉन की फिल्म बराबरी से मुकाबला करती रही। कुछ जगहों पर तो गोल्ड से सत्यमेव जयते आगे रही। खासतौर पर सिंगल स्क्रीन में तो फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। 
 
पांच दिनों में अक्षय की फिल्म 71.30 करोड़ रुपये और जॉन की फिल्म 56.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यानी कि सत्यमेव जयते से गोल्ड लगभग 14 करोड़ रुपये ही आगे है। 
 
जॉन की फिल्म की सफलता से फिल्म उद्योग चकित है। जॉन ने इस वर्ष दमदार वापसी की है। परमाणु के बाद एक और हिट उन्होंने दे दी है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि गोल्ड को सत्यमेव जयते जोरदार टक्कर देगी। 
 
कई लोग तो मान रहे थे कि गोल्ड के सामने सत्यमेव जयते रिलीज कर जॉन गलती कर रहे हैं। उन्हें पीछे हटने की सलाह भी कई लोगों ने दी होगी। लेकिन जॉन ने न केवल डटकर मुकाबला किया बल्कि अक्षय की फिल्म को अच्छा खासा नुकसान भी पहुंचाया। 
 
सत्यमेव जयते सत्तर और अस्सी के दशक की फिल्मों की याद दिलाती है। इस तरह की फिल्में देखना एक दर्शक वर्ग भी अभी भी पसंद करता है। 'सत्यमेव जयते' के बाद ऐसी फिल्में फिर बनना शुरू हो जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख