Hanuman Chalisa

भैयाजी सुपरहिट सहित 5 फिल्में रिलीज होंगी इस शुक्रवार, बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा टूटेगा!

Webdunia
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की असफलता ने सिनेमाघरों में सन्नाटा कर दिया है। 29 नवंबर को 2.0 रिलीज होगी और इसी फिल्म से उम्मीद है कि सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी। 
 
बात करें 23 नवंबर वाले शुक्रवार की तो इस सप्ताह पांच फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन सब फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म है 'भैयाजी सुपरहिट' जो वर्षों से अटकी हुई है और अब रिलीज हो रही है। 
 
सनी देओल की वर्षों से अटकी फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' भी थी जो पिछले सप्ताह ही रिलीज हुई और बुरी तरह से असफल रही है। सनी देओल का स्टारडम अब नहीं रहा। दर्शक उनके नाम पर नहीं जुटते। उनकी इसी वर्ष रिलीज हुई 'यमला पगला दीवाना फिर से' भी बुरी तरह असफल रही थी। 
 
चूंकि कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है इसलिए भैयाजी सुपरहिट को कई स्क्रीन्स मिल गए हैं और यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है। 
 
भैयाजी सुपरहिट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह एक मसाला फिल्म है और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन सनी की पिछली फिल्मों ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया है उस वजह से उम्मीद कम ही है। 
 
भैयाजी सुपरहिट के अलावा द डार्क साइड ऑफ लाइफ- मुंबई सिटी, लव ट्रेनिंग, भयानक आत्मा, द गर्ल इन द स्पाइडर्स वेब : ए न्यू ड्रेगन टैटू स्टोरी (डब) भी रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों को भी दर्शक मिलने की संभावना अत्यंत कम है। 
 
कुल मिलाकर यह सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर खास हलचल नहीं मचा पाएगा। बधाई हो, अंधाधुन से मल्टीप्लेक्सेस को काम चलाना होगा। इन फिल्मों को भी अब दर्शक कम मिल रहे हैं। सारी निगाह अब रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 पर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

वीर पहाड़िया एक्शन-थ्रिलर 'बेनाम' में निभाएंगे लीड रोल, महेश भट्ट बने प्रेजेंटर

देसी कॉमेडी और इमोशन से भरपूर 'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज, उल्का गुप्ता बनीं बागी दुल्हन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख