Hanuman Chalisa

पूजा से लेकर तो सैफ-आमिर तक... इन बॉलीवुड सितारों ने की 40 की उम्र के बाद शादी

Webdunia
Photo : Instagram
कहते है प्यार करने की उम्र नहीं होती, शायद इसलिए बॉलीवड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें 40 साल की उम्र के बाद अपना सच्चा जीवन साथी मिला है। एक्ट्रेस पूजा बत्रा 43 साल की उम्र में नवाब शाह के साथ सात फेरे लिए है। पूजा बत्रा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले 2002 में उन्होंने सर्जन डॉक्टर सोनू आहलुवालिया के साथ शादी की थी। कई ऐसे सेलिब्रिटी रह चुके है जिन्होंने 40 के बाद अपना जीवनसाथी चुना।

सैफ अली खान-
40 साल की उम्र के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की है। सैफ और करीना की उम्र में करीब 13 साल का फर्क है। वहीं सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह उनसे 12 साल बड़ी थी। सैफ और करीना का एक बेटा तैमूर अली खान भी है।
Photo : Instagram
आमिर खान-
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने काफी लंबे समय तक किरण राव को डेट करने के बाद 40 की उम्र में दूसरी शादी की थी। इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता के साथ 21 साल की उम्र में शादी की थी। आमिर और किरण का एक बेटा आजाद खान है, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हआ था।
Photo : Instagram
प्रीति जिंटा- 
40 साल की उम्र में प्रीति जिंटा ने अमेरिका के कारोबारी गुडइनफ से शादी की। गुडइनफ प्रीति से 10 साल छोटे हैं। प्रीति पिछले कई सालों से उनके साथ डेट कर रही थीं और अचानक शादी कर सभी को चौका दिया। प्रीति का अफेयर गुडइनफ से पहले मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया के साथ, लेकिन अचानक ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और ये कपल हो गया।
Photo : Instagram
संजय दत्त-
संजय दत्त की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। संजय ने पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी। पहली पत्नी की मौत के बाद संजय ने दूसरी शादी रिया पल्लै से की, लेकिनयह शादी कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद 2008 में संजय ने 48 साल की उम्र में तीसरी शादी मान्यता से की। मान्या और संजय के दो जुड़वा बच्चे शहरान और इकरा है।
Photo : Instagram
जॉन अब्राहम-
जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल संग 2014 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के समय जॉन की की उम्र 41 साल थी। प्रिया से शादी से पहले जॉन काफी लंबे समय तक बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में रहे थे।
Photo : Instagram
उर्मिला मातोंडकर-
बॉलीवुड की रंगीला गर्ल अर्मिला मातोंडकर ने 41 की उम्र में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख