फवाद खान के बारे में रोचक बातें

Webdunia
36 साल के हॉट, हैंडसम, डैशिंग पर्सनेलिटी वाले पाकिस्तानी मॉडल-एक्टर फवाद खान ने बॉलीवुड फिल्म 'खूबसूरत' से कई लड़कियों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक्टर शादीशुदा हैं और उन्होंने लव मैरिज की थी। नहीं ना, तो 29 नवंबर को फवाद के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-  
 
1) फवाद खान का पूरा नाम फवाद अफज़ल खान है। 
 
2) वे सिर्फ एक्टर ही नहीं हैं, उनका असली पैशन म्युज़िक है। इसी के चलते उन्होंने अपने दोस्त अहमद अली बट के साथ एंटाइटी पैराडिम नाम से एक बैंड की शुरुआत की थी, जिसमें वे लीड सिंगर थे। उनकी इकलौती एलबम इर्तिका बहुत सफल हुई थी। 
 
3) फवाद एक्टर या मॉडल नहीं, ऐरॉनोटिक इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेज्युएशन किया है। 
 
4) फवाद जितने हैंडसम लगते हैं, उतने ही रोमांटिक भी हैं। उन्होंने अपने बचपन के प्यार सदफ खान को 17 साल की उम्र में प्रपोज़ किया। 2005 में दोनों ने शादी की और उन्हें एक बेटा अयान खान भी है। 
 
5) फवाद अपना एक कपड़े का ब्रांड 'सिल्क बाय फवाद खान' भी चलाते हैं। जो उन्होंने अपनी वाइफ के साथ शुरू किया है। 
 
6) भले ही उन्होंने बॉलीवुड में अब तक कुछ ही फिल्में की हों, लेकिन पाकिस्तान इंडस्ट्री में वे जाना-माना नाम हैं। फवाद पाकिस्तान के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं। 
 
7) वह फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी हैं। फवाद ने खूबसूरत में डेब्यु करने के लिए ब्लैक लेडी का बेस्ट डेब्यु एक्टर(मेल) अवॉर्ड भी जीता है। 
 
8) 13 वर्ष की उम्र से फवाद ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद 19 वर्ष की उम्र में टेलीविज़न में जट एंड बॉन्ड में एक स्पाय बॉय की भुमिका निभाई थी। 
 
9) फवाद को डांस करना बिलकुल पसंद नहीं है। फवाद ने एक बार कहा भी थी कि मेरे लिए डांस करना मतलब मेरे पेट और सिर को एक साथ रब करना होता है। 
 
10) फवाद खुद मानते हैं कि वे काफी इंट्रोवर्ट हैं। उनके बहुत कम दोस्त हैं, और तो और वे अपना फोन भी ज़्यादातर बंद ही रखते हैं। 'कपूर एंड संस' में फवाद ने एक गे की भुमिका निभाई थी। लेकिन एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब उन्हें नॉटी डायलॉग्स दिए गए, तब उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था। 
 
11) फवाद बचपन से ही बहुत शर्मिले हैं। उन्हें स्कूल में भी उनके दोस्त परेशान करते थे और वे 'बुली बॉय' कहलाते थे। 
 
12) फवाद को स्पोर्ट्स का बहुत शौक है। 1996 में जब इंडिया ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हराया था वे तब बहुत रोए थे।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गुम है किसी के प्यार की एक्ट्रेस Ayesha Singhके चेहरे का हुआ बुरा हाल, लेटेस्ट फोटो में पहचानना हुआ मुश्किल

गुल्लक सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज: परिवार से अपने हक के लिए भिड़ेंगे अमन मिश्रा

वोट डालने पहुंचे धर्मेंद्र का फूटा पैपराजी पर गुस्सा, बोले- जो मुझसे कहलवाना चाहते हो...

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही स्वातंत्र्य वीर सावरकर, इस दिन ZEE5 पर होगा प्रीमियर

आमिर खान ने निभाया जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य, शूटिंग से ब्रेक लेकर वोट देने पहुंचे दिल्ली से मुंबई

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख