Hanuman Chalisa

बेकार बैठे हैं ये 3 सुपरस्टार्स, क्या नाकामयाबी से डर गए हैं शाहरुख-आमिर और रितिक?

Webdunia
बॉलीवुड में वैसे ही सफल फिल्मों का प्रतिशत कम है। उस पर भी यदि लीड स्टार्स फिल्म करना कम कर दें तो अवसर और भी कम हो जाते हैं। बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स इन दिनों हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे हैं और इसका असर फिल्म व्यवसाय पर हो रहा है। इन सितारों की फ्लॉप फिल्में भी करोड़ों का व्यवसाय करती हैं जिससे कई लोगों को कमाने का अवसर मिलता है। 
 
आमिर खान 
यह बात सही है कि आमिर खान सोच समझ कर फिल्में साइन करते हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। आमिर इतना ज्यादा सोच-विचार करते हैं कि महीनों खाली बैठे रहते हैं। जब उनकी फिल्में लगातार सफल हो रही थी तब भी वे बहुत ज्यादा समय लेते थे। अब तो 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' फ्लॉप हो गई है। इसके बाद उनके सोचने की मशीन और भी बारीक पिसेगी। आमिर कब फिल्म साइन करेंगे इसका कोई जवाब नहीं है। यदि वे अभी फिल्म साइन करते हैं तो 2020 के आखिर में उनकी फिल्म प्रदर्शित होगी। इसके पहले उनकी कोई फिल्म नहीं आएगी। 'महाभारत' वे बना रहे हैं या नहीं, इसको लेकर कभी भी उन्होंने कोई बात नहीं की है। चारों तरफ सिर्फ अंदाज के घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। फिलहाल आमिर के मन में क्या चल रहा है, कोई नहीं जानता। 
 
शाहरुख खान 
किंग खान की फिल्में कई वर्षों से नहीं चल रही हैं। उन्होंने सारे प्रयोग कर देख डाले लेकिन नतीजा 'ज़ीरो' ही साबित हुआ। कुछ सूझ नहीं रहा है। जो सोचा था वो सब करके देख लिया। अब उन्होंने अपनी स्पीड पर ही ब्रेक लगा दिया है। राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म ठुकरा दी है। डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। सुनने में आया है कि वे अपने पुराने दोस्तों आदित्य चोपड़ा, करण जौहर और संजय लीला भंसाली से बातचीत कर रहे हैं और इनमें से किसी के साथ फिल्म शुरू कर सकते हैं। फिलहाल तो किंग खान फुर्सत में हैं, जो उन्हें रास नहीं आ रही है। 
 
रितिक रोशन 
रितिक रोशन से तो उनके फैंस भी नाराज हैं कि क्यों वे इतनी कम फिल्में करते हैं। 2017 की शुरुआत में उनकी 'काबिल' रिलीज हुई थी। दो साल से वे बड़े परदे पर नजर नहीं आए हैं। सुपर 30 पूरी कर चुके हैं जो जुलाई में रिलीज होगी। टाइगर श्रॉफ के साथ वाली फिल्म पर काम चल रहा है। इसके बावजूद रितिक के पास ढेर सारा समय है। वे वक्त बरबाद कर रहे हैं। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज निर्देशक रितिक के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं, लेकिन रितिक कुछ करने को तैयार नहीं हैं। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है जो वे फिल्म ही नहीं करना चाहते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख