Hanuman Chalisa

सोनाक्षी सिन्हा की 30 रोचक जानकारियां : वादा निभाया, न चुंबन दिया और न बिकिनी पहनी

समय ताम्रकर
गुरुवार, 2 जून 2022 (12:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पेश है 30 रोचक जानकारियां...

 


 
1
सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में अभिनय करे, लेकिन जब सलमान खान ने जिद की तो वे मान गए। 
 
2
सोनाक्षी ने अपने पिता से वादा किया कि वे अपने परिवार के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगी। इसलिए उन्होंने फिल्मों में अब तक बिकनी नहीं पहनी और न ही चुंबन दृश्य किया। वे फिल्म साइन करने के पहले ही यह बात निर्माता-निर्देशक को स्पष्ट कर देती हैं। 

3
फिल्म 'दबंग' में एक गांव की लड़की के रोल में फिट होने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को 30 किलो वजन कम करना पड़ा था। इसी साल उन्हें मैक्सीम मैग्जीन के इंडियन अंक में कवर गर्ल बनाया गया था। पहले उनका वजन 90 किलो था। इतना वजन कम करने में उन्हें करीब 2 साल का समय लगा। 

4
वजन कम करने में सोनाक्षी की सलमान ने बेहद मदद की। वे सोनाक्षी को खूब पैदल चलवाते थे। 
 
5
सोनाक्षी अपनी समकक्ष अभिनेत्रियों की तरह साइज जीरो की वकालत नहीं करतीं। उनका कहना है कि वे फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय करने के लिए हैं, न कि वजन कम करने के लिए। 
 
6
मीडिया में सोनाक्षी और उनके पिता के साथ मुख्य भूमिकाएं कर चुकीं अदाकारा रीना रॉय में समानता को लेकर चर्चा हुई तो सोनाक्षी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वे अपनी मां पूनम सिन्हा के जैसी दिखती हैं। 

7
सोनाक्षी फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपना करियर कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में शुरू किया था। उन्होंने 2005 में फिल्म 'दिल लेके देखो' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन की थी। इसके अलावा वे मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। 2008 और 2009 में वे लक्मे फैशन वीक के लिए रैम्प पर वॉक कर चुकी हैं। 
 
8
सलमान के साथ फिल्म 'दबंग' से फिल्मी करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी कहती हैं कि सलमान उन पर बहुत गुस्सा करते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं। 
 
9
सोनाक्षी को प्यार से 'सोना' और 'शॉटगन जूनियर' बुलाया जाता है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को 'शॉटगन' कहा जाता है।

10
सोनाक्षी 3 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके 2 बड़े भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा जुड़वां हैं। सोनाक्षी पटना में पैदा हुईं और उनकी परवरिश मुंबई में हुई। 
 
11
फिल्म 'दबंग' के लिए मिले साइनिंग अमाउंट को उन्होंने सलमान खान की चैरिटी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' में दान में दे दिया था।
 
12
सोनाक्षी को फोटोग्राफी का बेहद शौक है, साथ ही वे घूमना भी पसंद करती हैं। 

 




13
सोनाक्षी अपने साथ एक अतिरिक्त जोड़ी कपड़े रखती हैं। उन्हें हमेशा अंदेशा रहता है कि कुछ ऐसा होगा, जो इन्हें दूसरी जोड़ी कपड़ों की जरूरत पड़ जाएगी। 
 
14
सोनाक्षी खाने की बहुत शौकीन हैं। उन्हें भारतीय और थाई खाना बेहद पसंद है। कभी-कभी वे जंक फूड खाने से नहीं चूकतीं। 
 
15
सोनाक्षी पेंटिंग करने की शौकीन हैं और अपने खाली समय में पेंटिंग करती हैं। 




16
सोनाक्षी आयटम नंबर करने के सख्त खिलाफ हैं, परंतु किसी फिल्म में सोलो डांस करने से उन्हें कोई परहेज नही है। 
 
17
सोनाक्षी को बचपन से ही साड़ी पहनना बहुत पसंद है। वे साड़ी में बहुत पसंद की जाती हैं। फिल्म 'लुटेरा' के एक गाने में उन्होंने 9 अलग-अलग साड़ियां पहनी हैं जिनकी कीमत 30,000 से 35,000 रुपए के बीच थी। कुल मिलाकर इस गाने के लिए साड़ियों की कीमत 3 लाख रुपए थी। 
 
18
सोनाक्षी के अनुसार सोशल मीडिया के उदय से आज के फिल्म स्टार्स को वैसा स्टारडम हासिल नहीं हो पाएगा जिस प्रकार का स्टारडम शाहरुख और सलमान जैसे स्टार्स को मिल चुका है। उनके समय मीडिया की पहुंच कम थी और दर्शक स्टार्स के विषय में हमेशा उत्सुक रहते थे। 


19
सोनाक्षी राजनीति में गहरी रुचि रखती हैं साथ ही इस पर चर्चा करना भी उन्हें पसंद है, परंतु राजनीति का हिस्सा बनने का उनका कोई इरादा नही हैं। 
 
20
सोनाक्षी ने कुछ समय पहले ही एक टैटू बनवाया है, जो उनकी गर्दन पर कॉलर बोन के पास है। यह एक छोटा-सा तारा है। 
 
21
सोनाक्षी गाना भी गा लेती हैं। फिल्म 'रियो 2' में 'ज्वेल' नाम के पात्र के लिए उन्होंने गाना गया है, साथ ही अपनी आवाज भी दी है। 


22
साल 2012 में सोनाक्षी का नाम बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा गया, जो तलाकशुदा हैं और सोनाक्षी से उम्र में भी काफी बड़े हैं। बहुत कम समय के लिए सोनाक्षी का नाम रणवीर सिंह के साथ भी सामने आया, पर इन अफवाहों का कोई बेहतर आधार नहीं पाया गया। 
 
23
सोनाक्षी सिन्हा 'यूनाइटेड सिंग्स' नाम की कबड्डी टीम में यूनाइटेड किंगडम की कंपनी 'हायरे ग्रुप' के साथ साझेदारी में मालिक हैं। 
 
24
सोनाक्षी को जानवरों से बेहद प्यार है। उन्होंने पेटा (PETA) के एक कैम्पेन, जिसमें कुत्तों और बिल्लियों को गोद लिए जाने और उनकी नसबंदी का समर्थन किया गया था, में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

 



25
सोनाक्षी सिन्हा ने 'राइज ऑफ गॉर्डियंस' के हिन्दी वर्जन में टूथ कैरेक्टर के लिए आवाज दी है। इसके अलावा 'वॉइस ऑफ ज्वेल' के हिन्दी वर्जन 'रिओ 2' के लिए भी सोनाक्षी ने डबिंग की है। 
 
26
सोनाक्षी सिन्हा यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो 'सुपरस्टार' में नजर आ चुकी हैं। 
 
27
एआर मुरुगादोस की फिल्म अकीरा के लिए सोनाक्षी ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। 

28
छोटे परदे पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डेब्यू इंडियन आइडल जूनियर में जज के रूप में किया है। 
 
29
सोनाक्षी को बॉलीवुड के अलावा रॉक, जैज, और हिपहॉप खासतौर पर पसंद हैं। 
 
30
आलोचकों ने सोनाक्षी के फिल्मों के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे कमर्शियल फिल्मों में महत्वहीन रोल निभाती हैं जिसमें उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होता। 'लुटेरा' जैसी फिल्म कर सोनाक्षी ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड नहीं मिलने पर कई लोग ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हीरामंडी के बाद ताहा शाह बदुशा का धमाका, करण जौहर की 'नजदीकियां' में निभाएंगे मुख्य किरदार

Dhurandhar 2 Audience Review: अच्छे-अच्छों के गर्दे उड़ा दिए रणवीर सिंह के एक्शन और आदित्य धर के डायरेक्शन ने

Prime Video Presents में छाया TVF, 6 बड़े शोज और सुपरहिट फ्रेंचाइजी के साथ पेश किया अपना पावर-पैक लाइनअप

CBFC ने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'द वॉयस ऑफ हिंद रजब' को नहीं दी हरी झंडी, भारत-इजरायल रिश्ता बना वजह!

'सरके चुनर' गाने पर बढ़ा बवाल, नोरा फतेही के खिलाफ जारी हुआ फतवा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख