Hanuman Chalisa

Web series: लॉकडाउन में पसंद की जा रही हैं ये 10 वेब सीरीज़

Webdunia
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है ताकि इस संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। इस वक्त सभी अपने-अपने घरों में बंद हैं और लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे हैं। पूरे समय घर में रहने पर मन में सिर्फ यही सवाल आता है कि पूरे समय घर में रहकर आखिर करें क्या? लेकिन आपको इस बात से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी 10 वेब सीरीज़ जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। तो लॉकडाउन से परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप बोरियत महसूस कर रहे हैं तो एक बार इस लिस्ट पर नजर डाल लीजिए। हम आपको बता रहे हैं 10 ऐसी वेब सीरीज़ के बारे में, जो लॉकडाउन के दौरान काफी पसंद की जा रही हैं।
 
1. कहने को हमसफर हैं- इस वेब सीरीज़ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज़ में बताया गया है कि दूसरी शादी के बाद क्या-क्या परेशानियां आती हैं और ऐसी परिस्थिति में रिश्तों में क्या असर पड़ता है?
 
2. ब्रोकन बट ब्यूटीफुल- ब्रोकन बट ब्यूटीफुल रोमांस वेब सीरीज़ है। इस वेब सीरीज़ में 2 लोगों के बीच प्यारभरे रिश्ते को बताया गया है, जो 2 व्यक्तियों के बीच कभी न खत्म होने वाले रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है।
 
3. पीएम मोदी की बायोपिक- आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक भी देख सकते हैं। यह फिल्म नहीं, वेब सीरीज़ है। इसमें पीएम के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है।
 
4. स्ट्रेंजर थिंग्स- स्ट्रेंजर थिंग्स एक ऐसी सीरीज़ है, जो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज़ में विल नाम का लड़का गुम हो जाता है। उसे ढूंढते हुए इनकी मुलाकात होती है एक ऐसी चीज से, जो बहुत भयानक होती है।
 
5. सेक्रेड गेम्स- इस वेब सीरीज़ में सैफ अली ने इस शो में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के कॉल से परेशान हो जाते हैं।
 
6. अपहरण- सीरीज़ की कहानी किडनेपिंग, मिस्ट्री व सस्पेंस के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
 
7. द फैमिली मैन- यह वेब सीरीज़ एक मजेदार एक्शन और ड्रामे से भरपूर है जिसमें मनोज बाजपेयी ने इंटेलीजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाई है।
 
8. घोस्ट स्टोरीज- घोस्ट स्टोरीज में हॉरर स्टोरी को रखा गया है। यदि आप हॉरर स्टोरी देखना पसंद करते हैं तो यह वेब सीरीज़ आपके लिए है।
 
9. क्रिमिनल जस्टिस- यह वेब सीरीज़ एक क्रिमिनल ड्रामा सीरीज़ है। इसमें विक्रांत मेस्सी ने एक कैब ड्राइवर की कहानी दिखाई को दर्शाया है।
 
10. लिटिल थिंग्स- इस वेब सीरीज़ में प्यार करने वाले एकसाथ मस्तीभरे अंदाज में जी रहे हैं। उनकी नोकझोंक और लड़ाइयों के बारे में दिखाया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से तकनीशियन की मौत, FWICE ने 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख