Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की फ्लाइट हुई मिस और बन गए स्टार, इसे कहते हैं किस्मत

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (20:01 IST)
कभी-कभी कुछ ऐसी चीज हो जाती है जब लगता है कि हमारे साथ बहुत गलत हुआ है, लेकिन बाद में समझ आता है कि जो हुआ था वो हमारी भलाई के लिए ही हुआ था। ऐसा ही कुछ हुआ था फिल्म स्टार अक्षय कुमार के साथ। बात उन दिनों की है जब अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए दर-दर भटकते थे। निर्माताओं के ऑफिस जाकर अपने को फिल्म में लेने की गुजारिश करते थे। पैसा कमाने के लिए मॉडलिंग किया करते थे। 
 
उसी दौरान अक्षय कुमार को एक विज्ञापन फिल्म मिली, जिसके विज्ञापन की शूटिंग के लिए उन्हें बेंगलुरु जाना था। अक्षय खुश थे। अच्छे पैसे जो मिल रहे थे। 
 
मुंबई एअरपोर्ट पर जाने के लिए वो निकले, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि एअरपोर्ट जाने में उन्हें देर हो गई और फ्लाइट मिस हो गई। 


 
अक्षय कुमार को अपने आप पर बहुत गुस्सा आया। लेक‍िन कुछ किया नहीं जा सकता था। बजाय बैठ कर रोने के उन्होंने फैसला लिया कि वे समय का सदुपयोग करेंगे और कुछ फिल्म निर्माताओं से मिलेंगे। 
 
घूमते-घूमते वे फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रमोद चक्रवर्ती के ऑफिस में शाम को पहुंचे। अक्षय का पोर्टफोलिया प्रमोद चक्रवर्ती को पसंद आया। प्रमोद ने उन्हें फिल्म 'दीदार' में लीड रोल निभाने के लिए साइन कर लिया। 


 
इस तरह से अक्षय कुमार को पहली फिल्म मिल गई। धीरे-धीरे वे स्टार बन गए। फ्लाइट मिस नहीं होती तो शायद अक्षय स्टार नहीं बन पाते। 
 
शायद इसीलिए किसी ने कहा है- जो होता है भले के लिए ही होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख