बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की दो फिल्मों 'आरआरआर' और 'मैदान' में होगी टक्कर, बोनी कपूर बोले- रिलीज डेट नहीं बदलूंगा

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (14:01 IST)
बाहुबली जैसी फिल्मों के निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह ‍फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं।

 
इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद लोग हैरान हैं, क्योंकि उसी दिन यानि 13 सितंबर को बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को रिलीज करने की घोषणा छह महीने पहले की जा चुकी है। ऐसे में अब फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने के साथ-साथ इनके कलेक्शन पर तो असर पड़ेगा ही, लेकिन साथ ही अजय देवगन के फैंस अब कौनसी फिल्म देखना पसंद करेंगे, यह भी सोचने वाली बात है।
 
'मैदान' के निर्माता बोनी कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया है कि 'आरआरआर' के मेकर्स ने अजय देवगन से रिलीज डेट के बारे में कोई बात नहीं की थी। अजय देवगन 'आरआरआर' के मेकर्स से खासे नाराज हैं। यही कारण है कि उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी नहीं किया है।
 
बोनी कपूर ने बताया कि वो 'आरआरआर' की वजह से अपनी 'मैदान' की रिलीज डेट नहीं बदलने वाले हैं क्योंकि उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था। बोनी कपूर के अनुसार, फिल्म मैदान का डायरेक्शन अमित शर्मा ने किया है। उनकी आखिरी फिल्म बधाई हो सुपरहिट रही थी। अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में दशहरा है और उसके बाद ईद है, जिस कारण फिल्म के पास अच्छी कमाई करने का पूरा मौका होगा। मैंने अब सबकुछ फिल्म की किस्मत पर ही छोड़ दिया है।
 
बोनी कपूर ने कहा कि, बाहुबली जैसी सीरीज बनाने के बाद राजामौली के लिए दशहरे जैसे त्योहार की जरूरत क्यों पड़ी है? यह सोचने वाली बात है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

cannes 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे सिंगर किंग, बोले- एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा...

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख