Hanuman Chalisa

अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में धमाका करेगी अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3'!

WD Entertainment Desk
रविवार, 23 अप्रैल 2023 (13:08 IST)
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्मों को फैंस ने बहुत पसंद किया है। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म 'सिंघम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था। इसके बाद 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स' रिलीज हुई, जिसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। सिंघम फैंचाइजी में अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आते हैं। 

 
वहीं अब 'सिंगम 3' की रिलीज डेट सामने आ गई है। खबरों के अनुसार यह फिल्म 15 अगस्त 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग इसी साल अगस्त महीने से शुरू होगी। वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। 
 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, सिंघम 3 फिल्म 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, बाजीराव सिंघम के दमदार किरदार में नजर आएंगे।
 
खबरों के अनुसार सिंघम के तीसरे भाग में कश्मीर में अनुच्छेद 370 की पृष्ठभूमि पर कहानी आधारित होगी जिसे भारत सरकार ने हटा लिया है। इसके बाद कश्मीर में आतंकवादियों को प्रवेश करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह भी दिखाया जाएगा कि सरकार के इस कदम ने आतंकवादी संगठनों को कैसे हिला दिया है। इसी विचार को सिंघम 3 में आगे बढ़ाया जाएगा।  
 
बताया जा रहा है कि सिंघम 3 में सिम्बा और सूर्यवंशी भी नजर आएंगे। सिम्बा का रोल अपेक्षाकृत बड़ा होगा और वह सिंघम के मिशन में भरपूर मदद करेगा। फिल्म का एक्शन प्रमुख आकर्षण होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बंदर' के किरदार से है बॉबी देओल का गहरा कनेक्शन, बचपन के इस डर पर खुलकर की बात

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बॉबी देओल भी हुए मुरीद, बोले- नजर न लगे...

राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड के सामने फीके पड़े स्टार्स, जानिए कौन हैं केविन कुंटा?

50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, तीसरे हफ्ते भी दर्शकों की पसंद बनी

दिल्ली हाई कोर्ट ने वरुण धवन के पर्सनालिटी राइट्स को दी कानूनी सुरक्षा, फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख