'लक्ष्मी बॉम्ब' का गाना 'बुर्ज खलीफा' रिलीज, अक्षय-कियारा के बीच दिखी शानदार केमिस्ट्री

Webdunia
रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (14:16 IST)
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म से गाना 'बुर्ज खलीफा' रिलीज किया गया है।

 
बीते दिन अक्षय कुमार इस गाने की छोटी सी झलक अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम शेयर किया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। जिसके बाद अब ये गाना रिलीज हो चुका है। ये गाना एक पार्टी सॉन्ग है जिसे सुनने के बाद के बाद किसी के भी कदम थिरक उठे।
 
इस गाने को दुबई के खूबसूरत नजारे में फिल्माया गया है। वहीं अक्षय और कियारा के बीच की केमिस्ट्री भी शानदार है। गाने में जहां अक्षय शेख के अंदाज में तो वहीं कियारा भी खूबसूरत हसीना लग रही हैं। इस गाने को म्यूजिक शशि- डीजे खुशी ने दिया है। 
 
बता दें लक्ष्मी बॉम्ब एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन राघव लॉरेन्स ने किया है। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म 9 नवंबर को डिज्नी और हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तारक मेहता की एक्ट्रेस Deepti Sadhwani ने किया Cannes डेब्यू, ऑरेज गाउन पहन रेड कार्पेट पर ढाया कहर

Cannes Film Festival 2024 का हुआ आगाज, उद्घाटन समारोह में पहुंचीं उर्वशी रौटेला

सलमान खान ने मनोज बाजपेयी के नाम कर दिया था अपना जीता हुआ अवॉर्ड, एक्टर ने बताया किस्सा

शबाना आजमी हुईं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित

टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स के साथ फिर लौट रहे शेखर सुमन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख