Hanuman Chalisa

पैडमैन का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Webdunia
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले‍ दिन 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे थोड़ी मायूसी छाई क्योंकि उम्मीद इससे ज्यादा की थी। हालांकि फिल्म का जो विषय है और पद्मावत का जो जोर है उसे देख ये कलेक्शन औसत से बेहतर माने गए। अक्षय की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
 
फिल्म दर्शकों को पसंद आई और इसका असर दूसरे दिन दिखा। दूसरे दिन कलेक्शन 13.68 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। माउथ पब्लिसिटी का भी थोड़ा असर नजर आया। 
 
तीसरे दिन फिल्म ने 16.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन होता है 40.05 करोड़ रुपये। यह अच्छा कलेक्शन माना जा सकता है। फिल्म वीकडेज़ में कैसा परफॉर्म करती है यह देखना दिलचस्प होगा।
 
फिल्म वीकडेज़ में कैसा परफॉर्म करती है यह देखना दिलचस्प होगा।
 
यह फिल्म अरुणालचम मरुगानांथम के जीवन पर आधारित है जिन्होंने महिलाओं के लिए सेनिटरी नेपकिन्स बनाने वाली सस्ती मशीन बनाई जो कि एक पैड मात्र दो रुपये में बनाती है। आर बाल्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख