'पुष्पा : द राइज' के रिलीज को पूरे हुए 2 साल, अब 'पुष्पा 2' इतिहास रचने के लिए तैयार

WD Entertainment Desk
रविवार, 17 दिसंबर 2023 (13:15 IST)
Pushpa The Rise completes two years of release: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा : द राइज' को रिलीज हुई दो साल पूरे हो गए है। इस फिल्म ने तेलुगु सिनेमा का इतिहास बदल दिया। 17 दिसंबर, 2021 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, 'पुष्पा द राइज' ने महामारी के बाद बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 
 
फिल्म ने 365 करोड़ से अधिक की कमाई की और 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसने दर्शकों को वापस लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निराशाजनक कोविड युग के बाद थिएटर में 'पुष्पा द राइज' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छाई रही बल्कि ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।
 
आलोचकों द्वारा भी पूरे देश में सराहना की गई, अल्लू अर्जुन ने फिल्म में अपने किरदार पुष्पराज के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। पुष्पा के प्रतिष्ठित किरदार और न भूलने वाले संवादों ने उन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक बना दिया।
 
फिल्म का धमाकेदार संगीत बहुत लंबे समय तक चार्ट में टॉप पर रहे। फिल्म के संगीत के लिए संगीतकार डीएसपी को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म का सीक्वल 'पुष्पा 2 - द रूल' 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने की उम्मीद है। 
 
मास्टर शिल्पकार सुकुमार द्वारा निर्देशित, मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल द्वारा अभिनीत 'पुष्पा 2 : द रूल' पिछले 8-10 महीनों से लगातार 'सर्वाधिक प्रतीक्षित हिंदी फिल्म' और 'सर्वाधिक प्रतीक्षित तेलुगु फिल्म' के रूप में चार्ट में शीर्ष पर है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

निमृत कौर से लेकर शिल्पा शिंदे तक, खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

Cannes 2024 में कियारा आडवाणी ने दूसरे दिन किया मरमेड स्टाइल गाउन पहनकर वॉक, इस वजह से हुईं ट्रोल

तंगहाली के दिनों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेचा धनिया, सिक्योरिटी की नौकरी से भी निकाला

Gullak सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, चौथे सीजन तक पहुंचने वाली बनीं पहली बड़ी वेब सीरीज

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले शाहरुख खान ने की लोगों से वोट देने की अपील

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख