लॉकडाउन में घर पर झाडू-पोछा करते थे अमिताभ बच्चन, बोले- आज तक कर रहा हूं

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (18:16 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते रहते हैं। केबीसी खेलने के दौरान अमिताभ अक्सर कंटेस्टेंट्स से कुछ व्यक्तिगत सवाल भी कर लते हैं और कभी ख़ुद के बारे में भी कुछ अनसुनी बातें बता देते हैं। कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में भी अमिताभ का ये सिलसिला जारी है।

 
हाल ही के एपिसोड़ में अमिताभ ने बताया कि लॉकडाउन में उन्होंने घर का क्या-क्या काम किया था। दरअसल, कंटेस्टेंट रुना साहा बताती हैं कि लॉकडाउन में उन्होंने घर का बहुत काम किया है। इसके बाद शो की एक्सपर्ट गेस्ट ऋचा अनिरुद्द बिग बी से पूछती हैं कि क्या लॉकडाउन में उन्होंने भी घर का काम किया?
 
इसपर बिग बी कहते हैं, 'बिल्कुल...मैंने सब काम किया। झाड़ू और पोछा सब किया। खाना हमको पकाना नहीं आया। तो उसे छोड़कर सब काम किया और अभी तक कर रहे हैं।' अमिताभ की बात सुनकर ऋचा कहती हैं कि इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है।
 
बिग बी कहते हैं, 'हां मालूम था आप यही कहेंगे, लेकिन मैंने सच में काम किया है। इसके बाद अमिताभ कहते हैं कि लॉकडाउन में घर का काम करने का बाद ही उन्हें अहसास हुआ कि हाउस हेल्प की कितनी वैल्यू है।
 
बता दें कि शो में बिग बी अक्सर कंटेस्टेंट्स के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते रहते हैं। अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह चेहरे और झूंड में भी नजर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मॉडरेट प्रदर्शन, वीकेंड कलेक्शन 28.48 करोड़ रुपये

रेड कटआउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख