Festival Posters

अमिताभ बच्चन ने बेचे अपने 2 लग्जरी अपार्टमेंट, कमाया तगड़ा मुनाफा

WD Entertainment Desk
बुधवार, 5 नवंबर 2025 (16:14 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते रहते हैं। उनके पास कई लग्जरी प्रॉपर्टी है। वहीं अब अमिताभ ने मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों में से एक गोरेगांव ईस्ट के ओबेरॉय गार्डन सिटी स्थित अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। 
 
इन दो अपार्टमेंट को 12 करोड़ रुपए में बेचकर अमिताभ बच्चन ने तगड़ा मुनाफा कमाया है। अमिताभ ने ये फ्लैट्स साल 2012 में 8.12 करोड़ रुपए में खरीदे थे। उन्हें करीब 47% का बंपर मुनाफा हुआ है। ये दोनों फ्लैट्स गोरेगांव ईस्ट के ओबेरॉय एक्सक्विजिट बिल्डिंग की 47वीं मंजिल पर थे।
 
खबरों के अनुसार पहले फ्लैट को आशा ईश्वर शुक्ला ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। इस पर 30 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस लगी। यह डील 31 अक्टूबर 2025 को रजिस्टर हुई। दूसरे फ्लैट को ममता सूरजदेव शुक्ला ने भी 6 करोड़ रुपए में खरीदा। इस पर भी उतनी ही स्‍टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस लगी। यह सौदा 1 नवंबर 2025 को रजिस्टर हुआ। 
 
दोनों फ्लैट्स के साथ चार कार पार्किंग स्पेस भी बेचे गए हैं। इससे पहले अमिताभ ने इसी साल जनवरी में अंधेरी की अटलांटिस बिल्डिंग में अपना एक बड़ा डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपए में बेचा था। इसका कारपेट एरिया 5,185 वर्ग फीट था।
 
अमिताभ बच्चन रियल एस्टेट में काफी निवेश करते हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अलीबाग में 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के एक प्रोजेक्ट में 6.59 करोड़ रुपए के तीन प्लॉट खरीदे हैं। इससे पहले अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक ने 2024 में मुलुंड वेस्ट में ओबेरॉय रियल्टी के एक प्रोजेक्ट में 24.94 करोड़ के अपार्टमेंट खरीदे थे। अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में भी प्रॉपर्टी में निवेश किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'द पैराडाइज' में हुई सोनाली कुलकर्णी की एंट्री, फिल्म में निभाएंगी सबसे ताकतवर महिला का किरदार

पेड्डी: क्या है चिकिरी? एआर रहमान और बुची बाबू सना ने खोला राज, इस दिन रिलीज हो रहा गाना

पत्नी सुनीता आहूजा के बयान पर गोविंदा हुए शर्मिंदा, हाथ जोड़कर पारिवारिक पंडित से मांगी माफी

अनुपमा के फैंस के लिए तोहफा, अब हर दिन देखिए दो एपिसोड्स, डबल इमोशन्स और डबल मस्ती के साथ

बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, निभाएंगे मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख