जल्द मां बनने वाली हैं अमृता राव, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (17:41 IST)
बॉलीवुड के कई सेलेब्स जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस घर में नन्हे मेहमान आने वाले हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अमृता राव भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने इसकी जानकारी औपचारिक रूप से अपने सभी चाहनेवालों को दे दी है।

 
अमृता ने सोशल मीडिया पर अपने पति आरजे अनमोल संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने दिल की बात भी लिखी है। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी कि इस खबर को उन्होंने अब तक छुपाए रखा था।
 
अमृता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आपके लिए ये 10वां महीना है लेकिन हमारे लिए ये 9वां है। सरप्राइज सरप्राइज.. अनमोल और मैं प्रेग्नेंसी पीरियड के नौवें महीने में हैं!! आप सभी के साथ इस गुड न्यूज को शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हूं मेरे दोस्तों (माफ करना इस खबर को अब तक अपने पेट में छुपाए रखना पड़ा)।
 
उन्होंने लिखा, लेकिन ये सच है... बेबी जल्द ही आ रहा है। आरजे अनमोल, मेरे और हमारे के लिए एक बेहद खास सफर शुरू होने जा रहा है। थैंक यू यूनिवर्स। आप सभी का धन्यवाद। आर्शीवाद बनाए रखें।
 
तस्वीर में अमृता राव सफेद रंग की ड्रेस में अपने पति के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर को देखकर पता चलता है कि अमृता अपने घर बच्चे के जन्म के लिए तैयार हैं और जल्द ही ये खुशखबरी दे सकती हैं।
 
बता दें कि अमृता और अनमोल ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अमृता के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘अब के बरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख