प्रभास की 'आदिपुरुष' में यह एक्ट्रेस निभा सकती है सीता का किरदार

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (11:39 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों ओम राउत की बिग बजट फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्‍म में प्रभास किरदार भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं। वहीं सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे।

 
ताजा खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ‍'आदिपुरुष' में सीता के रोल में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स की 'सीता' के रोल के लिए तलाश लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्‍म में सीता के रोल के लिए अनुष्‍का शर्मा मेकर्स की पसंद बनी हैं और जल्‍द ही इस पर कोई फैसला होने वाला है। 
 
खबरों के अनुसार अनुष्का जल्द ही इस को साइन कर सकती हैं। मेकर्स ने भगवान राम के साथ साथ रावण के रोल की घोषणा कर दी है। इस फिल्‍म में सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाएंगे। इससे पहले सैफ ओम राउत के निर्देशन में बनी अजय देवगन स्‍टारर 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में भी निगेटिव किरदार में नजर आए थे और उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था।
बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। फिल्म 'जीरो' की असफलता के बाद से अनुष्का शर्मा बडे पर्दे से गायब है। उन्होंने पिछले 2 साल से कोई फिल्म साइन नहीं की है। वहीं आदिपुरुष जनवरी के बाद फ्लोर पर जाएगी। अनुष्‍का जब तक शूटिंग के लिए तैयार होंगी, तब तक राम और रावण के सीन फिल्‍माए जाएंगे। 
 
अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आईं। फिल्म दर्शकों को पसंद आई और अनुष्का ने अपनी दमदार एक्टिंग से पहली फिल्म से पहचान बना ली। अब तक अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें बैंड बाजा बारात, जब तक है जान, दिल धड़कने दो, एनएच 10, सुईं धागा, सुल्तान, पीके और संजू जैसी फिल्में शामिल हैं। आज उनकी गिनती फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कन्नप्पा रिव्यू: क्यों उब गए दर्शक? अक्षय कुमार ने किया निराश, जानें क्या कमी है फिल्म में

जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमेट' का होने जा रहा टीवी प्रीमियर, इस दिन सोनी मैक्स पर होगी टेलीकास्ट

अंशुमान झा करेंगे लखड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस का निर्देशन

उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने लूटी महफिल, आलिया भट्ट ने भी रीक्रिएट किया चांदनी लुक

पंचायत क्यों है हर उम्र के दर्शकों की पसंद? प्रधान जी रघुबीर यादव ने बताया कारण

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख