Hanuman Chalisa

तेलुगु ब्लॉकबस्टर के हिंदी रिमेक में शाहिद कपूर, नाम होगा कबीर सिंह, देखिए पोस्टर

Webdunia
अर्जुन रेड्डी एक तेलुगु फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल की है। अब इसका हिंदी रिमेक बनाया जा रहा है। शाहिद कपूर को लीड रोल निभाने के लिए बहुत पहले ही चुन लिया गया था। किआरा आडवाणी उनकी हीरोइन होंगी। किआरा को यह एक बड़ा मौका मिला है। 
 
हिंदी में कबीर सिंह 
फिल्म का हिंदी टाइटल लंबे समय से फाइनल नहीं हुआ था। अब इसकी घोषणा हुई है। इसे हिंदी में कबीर सिंह नाम से बनाया जाएगा। फिल्म को टी-सीरिज और सिने 1 स्टूडियोज़ प्रोडक्शन मिल कर बनाएंगे। निर्देशन की जवाबदारी संदीप वांगा के हाथों में होगी जिन्होंने तेलुगु वर्जन भी बनाया है। 
 
वही पंच और पागलपन 
फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा कहते हैं 'हिंदी स्क्रिप्ट पर काम करने की जर्नी बहुत बढ़िया रही। कैरेक्टर का नाम कबीर सिंह नैसर्गिक रूप से दिमाग में आया। इसमें वही पंच और पागलपन है जो अर्जुन रेड्डी में है।' 
 
21 जून 2019 को होगी रिलीज 
कबीर सिंह की शूटिंग मुंबई, दिल्ली और मसूरी में होगी। फिल्म में शाहिद के चार अलग-अलग लुक होंगे जिसकी तैयारी वे पिछले तीन महीनों से कर रहे हैं। फिल्म के सारे एक्टर्स इस समय वर्कशॉप कर रहे हैं। यह फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्वर्की, बोल्ड और मैडनेस से भरपूर 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, अनुराग कश्यप की डार्क दुनिया में छाए बॉबी देओल

POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो 'सम्पत चम्पत', 40 साल पुराने कॉमिक कैरेक्टर्स की वापसी

सिर्फ फुटबॉल नहीं, ये है जिंदगी की फिलॉसफी!, आर्सेनल की जीत पर रणवीर सिंह ने लिखा इमोशनल नोट

'ऑफ कैंपस' में दिखीं महिमा चौधरी की बेटी? हॉलीवुड एक्ट्रेस को शो में देख कन्फ्यूज हुए फैंस, जानिए कौन हैं मीका अब्दुल्ला

'जोर से बोलो, आवाज नहीं आ रही', पैपराजी ने मांगी सलमान खान से माफी, विवाद का हैप्पी एंड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख