Hanuman Chalisa

आशीष विद्यार्थी ने दी कोरोना को मात, वीडियो शेयर कर बोले- राहत महसूस कर रहा हूं

Webdunia
रविवार, 21 मार्च 2021 (16:25 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर फिर बढ़ गया है। बीते दिनों इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आए। एक्टर आशीष विद्यार्थी भी इस वायरस की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब आशीष विद्यार्थी ने कोरोना से जंग जीत ली है।

 
आशीष विद्यार्थी ने कहा है कि उनकी जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि न होने के बाद वह राहत महसूस कर रहे हैं। विद्यार्थी की जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
आशीष ने 30 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरी जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी, अब मैं संक्रमण मुक्त हूं। यह दसवां दिन है। मैं राहत महसूस कर रहा हूं। 
 
उन्होंने कहा, आपके प्रेम और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मेरा शुगर लेवल थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो रहा है लेकिन वह एक दो दिन में स्थिर हो जाएगा।
 
आशीष विद्यार्थी फिल्मों में अपने निगेटिव किरदार के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने हिन्दी के अलावा कई कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, इंग्ल‍िश, तमिल, ओड़िया समेत मराठी फिल्मों में काम किया है। द्रोहकाल फिल्म के लिए आशीष विद्यार्थी को बेस्ट सपोर्ट‍िंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख