74 लाख रुपए देकर बादशाह ने बढ़वाए अपने गाने 'पागल' के व्यूज, पुलिस ने दायर की चार्जशीट

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (15:48 IST)
मुंबई पुलिस बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर फेक फॉलोअर्स और पैसे देकर लाइक्स खरीदने के मामले पर जांच कर रही थी। इस मामले में रैपर बादशाह से पूछताछ चल रही थी। बादशाह पर अपने म्यूजिक वीडियो 'पागल है' के लिए व्यूज बढ़ाने के लिए 74 लाख रुपए देने का आरोप लगा है। 

 
वहीं अब इस मामले में इस मामले में 446 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई। इसमें बताया गया है कि बादशाह ने 74 लाख रुपए देकर अपने गाने के लिए 72 लाख व्यूज खरीदे। यह गाना 11 जुलाई 2019 को रिलीज हुआ था। 
 
बादशाह का यह गाना 24 घंटे में 75 मिलियन यानी 7 करोड़ 50 लाख बार यूट्यूब पर देखा गया। जिस वजह से 'पागल' 24 घंटे के अंदर दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया गाना बन गया थश। इसके बाद बादशाह पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने गाने 'पागल' के लिए व्यूज खरीदे हैं। 
 
खबरों के अनुसार चार्जशीट में बताया गया है कि बादशाह ने 74 लाख रुपए देकर अपने गाने के लिए 72 लाख व्यूज खरीदे। कथित तौर पर चार्जशीट में 11 पंचों, 25 गवाहों और पांच आरोपियों के नाम हैं। 5 में से चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। 
 
बादशाह और कोएना मित्रा को मामले में गवाह के रूप में नामित किया गया है। शुरुआती जांच के बाद ये मामला क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट के पास ट्रांसफर कर दिया गया। तब उस टीम को सचिन वाजे लीड कर रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कंगना रनौट को पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, बन गईं बॉलीवुड की क्वीन

ऐश्वर्या राय का फोन कॉल आते ही घबरा जाते हैं अभिषेक बच्चन! बताई वजह

उर्वशी रौटेला ने जीता था मिस यूनिवर्स इंडिया 2012 का ताज, लेकिन सुष्मिता सेन ने कर दिया बाहर!

जॉली एलएलबी 3 में दिखेगी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बिहार दिवस पर जानें कैसे आमिर खान ने देशभर में लिट्टी चोखा को बनाया पॉपुलर!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख