Hanuman Chalisa

कन्फर्म, मोदी पर बनने जा रही है बायोपिक, दिखेगा चाय की दुकान से लेकर पीएम बनने तक का सफर

Webdunia
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक बायोपिक बन रही हैं। साल 2019 में कई बायोपिक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सबसे पहले एनटीआर की बायोपिक कथानायकुडू रिलीज होगी। इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और फिर आएगी बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक रिलीज होगी। 
 
इसी बीच देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक की खबरें भी सामने आई थीं जिसपर अब मुहर लग गई है। पीएम मोदी की बायोपिक की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस फिल्‍म का पहला पोस्‍टर 7 जनवरी के रिलीज किया जाएगा। इस बायोपिक को निर्देशक ओमंग कुमार निर्देशित करेंगे। इस फिल्‍म में एक्‍टर विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाएंगे। 
 
फिल्‍म का टाइटल अभी 'पीएम नरेंद्र मोदी' रखा गया है। इस फिल्‍म की शूटिंग जनवरी के मध्य से शुरू हो जाएगी। विवेक ओबेरॉय ने इस बायोपिक के लिए अपने लुक्स और बॉडीशेप पर काम करना शुरू कर दिया है। वह इस रोल के लिए अपने करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल मान रहे हैं।
 
इस बायोपिक में पी‍एम मोदी के चाय की दुकान चलाने, गुजरात के रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की कैंटीन में स्टाफ के तौर पर काम करने, राजनीति में आने, गुजरात का सीएम बनने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात में ही की जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘मैं अकेला नहीं हूं...’ सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, ‘Lonely’ पोस्ट पर मचा बवाल तो मां सलमा खान ने पूछा- क्या हुआ बेटा?

चांद मेरा दिल: प्यार में पागलपन की सारी हदें पार, अनन्या और लक्ष्य का इंटेंस रोमांस

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख