Hanuman Chalisa

जोशीमठ त्रासदी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख

Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (16:41 IST)
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटकर गिरने के कारण ऋषि गंगा नदी पर बना बांध टूट गया है। यह ग्लेशियर एक पावर प्रोजेक्ट के पास टूटा, जिसके कारण वहां काम कर रहे कई मजदूर लापता हैं। जोशीमठ में आई इस त्रासदी पर फिल्म जगत की हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जाहिर किया है।
 
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'उत्तराखंड हम तुम्हारे साथ हैं।' 
 
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इस त्रासदी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हिमालय में बहुत सारे बांधों के निर्माण ने ऐसा किया है। चमोली के लोगों के लिए प्रार्थना।'
 
श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बारे में सुनने के बाद परेशान हूं। वहां हर किसी की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।'
 
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन और लेखक प्रसून जोशी ने लिखा, 'उम्मीद है कि चमोली और उत्तराखंड के अन्य जिले ग्लेशियर के फटने से सुरक्षित होंगे और कोई भी जीवन खतरे में नहीं पड़ेगा। लोगों, अधिकारियों और बचाव दलों के लिए प्रार्थना और शक्ति।'
 
नदी में ग्लेशियर गिरने के कारण ऋषि गंगा नदी में लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर फ्लैश फ्लड आई, जिससे पानी की मात्रा बढ़ गई. इसके कारण रैनी गांव के पास ऋषि गंगा पनबिजली परियोजना पूरी तरह से तबाह हो गई।
 
जोशीमठ मालारिया राजमार्ग पर बीआरओ पुल भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ऋषिगंगा रैनी के पास धौली गंगा से मिलती है इसलिए धौली गंगा में भी बाढ़ आ गई। गांव के कई घर भी बह गए। तपोवन के पास धौली गंगा नदी पर एक NTPC परियोजना थी, जोकि पूरी तरह से तबाह हो गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भारत भाग्य विधाता: जॉन अब्राहम की दरियादिली से कंगना रनौट को मिला टाइटल

आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार करेंगे शादी, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन!

25 साल पूरे होने पर दोबारा रिलीज हो रही है आमिर खान की 'लगान', मेकर्स ने जारी किया दिल छू लेने वाला ट्रेलर

तमिल फिल्म 'किलर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, शूटिंग के दौरान फटा सिलेंडर, एक की मौत

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख