Hanuman Chalisa

पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स का हुआ मिसकैरेज, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Webdunia
रविवार, 15 मई 2022 (12:00 IST)
मशहूर अमेरिकी पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने हाल ही में तीसरी बार मां बनने की घोषणा की थी। लेकिन अब ब्रिटनी स्पीयर्स ने गर्भावस्था के शुरुआती दौर में अपना बच्चा खो दिया है। ब्रिटनी मंगेतर सैम असगरी के साथ पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही थीं।

 
ब्रिटनी ने अपने साथी सैम असगरी के साथ इंस्टाग्राम पर जारी एक संयुक्त पोस्ट में यह जानकारी साझा की। ब्रिटनी ने अप्रैल में घोषणा की थी कि वह और असगरी माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमें बेहद दुख के साथ यह जानकारी देनी पड़ रही है कि हमने गर्भावस्था के शुरुआती दौर में अपना बच्चा खो दिया है। यह किसी भी माता-पिता के लिए एक बेहद कष्टदायी समय है।
 
ब्रिटनी और असगरी ने कहा, हमें शायद इस घोषणा के लिए गर्भधारण का कुछ और समय गुजर जाने का इंतजार करना चाहिए था, लेकिन हम यह खुशखबरी साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित थे। एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार ही हमारी ताकत है। हम अपने खूबसूरत परिवार को बढ़ाने की कोशिशें जारी रखेंगे।
 
40 वर्षीय ब्रिटनी ने कहा कि वह पेशे से पर्सनल ट्रेनर असगरी (28) के साथ अपना परिवार बढ़ाने के लिए बेताब थीं। ब्रिटनी और असगरी 2016 में म्यूजिक एल्बम ‘स्लम्बर पार्टी’ की शूटिंग के दौरान मिले थे। ब्रिटनी के अपने पूर्व पति केविन फेडरलाइन के साथ दो बेटे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

'सिस्टम' बनी प्राइम वीडियो पर हफ्ते की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश फिल्म, जानें फिल्ममेकर ने क्या कहा

भारत भाग्य विधाता: 26/11 के रियल हीरोज की कहानी लेकर आ रही हैं कंगना रनौट, नर्स के रूप में पहला लुक आउट

मास्टर शेफ इंडिया विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर कर मांगी दुआएं

ईद पर सलमान खान ने दिया फैंस को तोहफा, 'मातृभूमि' का दर्द भरा गाना 'मैं हूं' रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख