यौन उत्पीड़न मामले में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (11:12 IST)
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत मिल गई है। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गणेश आचार्य को जमानत दी। गणेश आचार्य पर फरवरी 2020 में एक महिला डांसर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

 
गणेश आचार्य गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें मामले में राहत देते हुए जमानत की याचिका मंजूर कर ली है। इस मामले में गणेश आचार्य को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया। 
 
महिला ने कोरियोग्राफर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वो गणेश आचार्य के ऑफिस में काम करने के लिए जाती थी, तो उस पर गलत टिप्पणियां करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी देखने के के लिए मजबूर किया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया गया।
 
इसके साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसी वजह से छह माह के बाद ही भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा उसकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि आचार्य ने अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

क्या तलाक के 3 साल बाद पति से अलग होने जा रहीं पायल रोहतगी? तलाक की खबरों पर संग्राम सिंह ने दिया जवाब

सलमान खान कर रहे बैटल ऑफ गलवान के लिए तैयार, अपूर्व लाखिया ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

44 साल की करीना कपूर ने मोनोकिनी में शेयर की तस्वीरें, यूजर्स लगाने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

रामायणम् के टीजर ने ही मेकर्स को किया मालामाल, फिल्म की रिलीज से पहले ही कमा लिए 1000 करोड़

टीवी की कोमोलिका का बोल्ड अंदाज, 46 साल की उम्र में इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं उर्वशी ढोलकिया

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख