13 साल की उम्र में 43 साल के शख्स से रचाई थी सरोज खान ने शादी

Webdunia
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (10:31 IST)
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है।

 
सरोज खान ने करीब 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया। सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था।

ALSO READ: मुंबई में किया गया सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक, सिर्फ परिवार के सदस्य रहे मौजूद
 
50 के दशक में सरोज ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी। इसी दौरान उनके बीच प्यार हुआ और सिर्फ 13 साल की उम्र में सरोज ने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था।


सरोज ने इसके साथ ही इस्लाम धर्म भी कबूल किया था। सोहनलाल की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनके चार बच्चे थे। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरे शादी हो गई थी।
 
सरोज खान ने यह भी बताया था कि मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबुल किया था। उस वक्त मुझसे कई लोगों ने पूछा कि मुझ पर कोई दबाव तो नहीं है लेकिन ऐसा नहीं था। मुझे इस्लाम धर्म से प्रेरणा मिलती है। वहीं सरोज से शादी के वक्त सोहनलाल ने अपनी पहली शादी की बात नहीं बताई थी।
 
1963 में सरोज खान के बेटे हामिद (जो अब राजू के नाम से प्रसिद्ध है) का जन्म हुआ तब उन्हें सोहनलाल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला। बच्चों के जन्म के बाद सोहनलाल ने उन्हें अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरोज खान और सोहनलाल के बीच दूरियां आ गईं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

51 साल की उम्र में भी बेहद ग्लैमरस हैं काजोल, वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल हर आउटफिट में ढाती हैं कहर

वॉर 2 की कहानी: रितिक और जूनियर एनटीआर में जबरदस्त टकराव, चेक करें रिलीज डेट और अन्य डिटेल्स

विराट कोहली को डेट करने की अफवाहों पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चु्प्पी, अब्दुल रज्जाक संग शादी का भी बताया सच

रजनीकांत के छोटे फैंस को लगा झटका, सिनेमाघरों में देख पाएंगे कुली, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

14 साल की बेटी सुकृति वेणी बांद्रेड्डी ने जीता नेशनल अवॉर्ड, पिता सुकुमार बोले- तुम पर बहुत गर्व करता हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख