कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं दिशा वकानी, तारक मेहता शो से हर महीने करती थीं इतनी कमाई

WD Entertainment Desk
रविवार, 17 अगस्त 2025 (13:18 IST)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इस रोल को बहुत ही उम्दा तरीके से तारिका दिशा वकानी अभिनीत किया करती थीं। जब से वे शो से गईं, लौटी ही नहीं। दर्शकों को आज भी इंतजार है कि दिशा की शो में वापसी हो सकती है और शो की रौनक और बढ़ सकती है। 
 
दिशा को आज याद करने का जो कारण है, उसकी खास वजह है। दिशा का 17 अगस्त को जन्मदिन है। दिशा वकानी ने गुजराती थिएटर में स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए संघर्ष करने लगीं। 
 
करियर के शुरुआती दौर में दिशा वकानी को बी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा। इसके बाद दिशा ने टीवी की दुनिया का रुख किया और कई सीरियल्स में काम किया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर दिशा छोटे परदे की बड़ी एक्ट्रेस बन गईं। 
 
'तारक मेहता' शो में दिशा वकानी की फीस बहुत तगड़ी थी। बताया जाता है कि वे हर एपिसोड में एक्टिंग करने के बदले में एक लाख पचास हजार रुपए लिया करती थीं। इस तरह से महीने में वे लगभग बीस लाख रुपए की कमाई कर लेती थीं।
 
दिशा वकानी शो में तीसरी ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें सबसे ज्यादा पैसा मिलता था। पहले नंबर पर दिलीप जोशी और दूसरे पर शैलेश लोढ़ा थे। दिशा वकानी 2017 से शो से गायब हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अंजलि भाटी बनकर फिर दहाडेंगी सोनाक्षी सिन्हा, रीमा कागजी की दहाड़ 2 की शूटिंग इस महीने से होगी शुरू

Bigg Boss 19 : अब तक 18 कंटेस्टेंट जीत चुके हैं BIgg Boss की ट्रॉफी, देखिए अब तक के विनर्स की लिस्ट

अगर सुनीता संग शादी नहीं होती तो इस एक्ट्रेस पर डोरे डालते गोविंदा, खुद किया था खुलासा

द बंगाल फाइल्स की रिलीज़ पर विक्टर बनर्जी का बड़ा बयान, राष्ट्रपति से की शांतिपूर्ण स्क्रीनिंग की मांग

बंदर में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस के कायल हुए अनुराग कश्यप, बोले- रोल को बेहद बेखौफ होकर निभाया...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख