जानिए क्या है दीपिका पा‍दुकोण और रणवीर सिंह का दिवाली प्लान?

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (16:17 IST)
दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स दिवाली पर ग्रैंड सेलिब्रेशन करते हैं। हालांकि, इस साल दिवाली 2020 कुछ अलग होने वाली है, जिसमें बड़ी पार्टियों के आयोजन देखने को नहीं मिलेंगे और कई हस्तियां कोरोनावायरस के कारण सेलिब्रेशन को बहुत सीमित रखेंगे।

 
इस साल दीवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी बेहद सिंपल प्लान है। खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण ने दीवाली 2020 के मौके पर धूम-धड़ाका करने से इनकार कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में महामारी के बीच में दीपावली मनाने को लेकर पूछे जाने पर, दीपिका ने खुलासा किया कि वह परिवार के साथ रहने वाली हैं। 
 
दीपिका ने कहा, ईमानदारी से, हम संवेदनशीलता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चीजों को सीमित रखने जा रहे हैं। हम आसपास के माहौल और लोगों का ध्यान रखते हुए ऐसा कर रहे हैं। यह कई वजहों से कठिन साल रहा है। तो हम घर पर रहकर साधारण पूजा और परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं। सामान्य तौर पर हम इतना तो करते ही हैं।
 
दिवाली पर शुभकामना देते हुए दीपिका ने कहा कि वह हर किसी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की उम्मीद करती हैं। 
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। दोनों जल्द साथ में फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द बंगाल फाइल्स का दिल दहलाने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखी 1946 दंगों की रूह कंपा देने वाली कहानी

मनीषा कोइराला ने नेपाली फिल्म से किया था एक्टिंग करियर शुरू, इलू इलू गर्ल के रूप में हुईं मशहूर

सिनेमा जगत में रजनीकांत को 50 साल हुए पूरे, पीएम मोदी ने दी बधाई

बिग बॉस फेम कशिश कपूर ने खराब किया 85 हजार का गाउन, डिजाइनर बोलीं- ना पैसा दिया ना माफी मांगी

पांचवीं बार पिता बनेंगे अरमान मलिक, यूट्यूबर की दूसरी पत्नी कृतिका ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन: उर्वशी रौतेला की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल का क्या है राज?

करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर

44 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस, श्वेता तिवारी के डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

अगला लेख