Publish Date: Mon, 14 Oct 2019 (10:33 IST)
Updated Date: Mon, 14 Oct 2019 (10:36 IST)
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बीच तुलना की है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
फिल्मों के अलावा दीपिका, रणबीर कपूर से रिलेशनशिप और रणवीर सिंह से शादी की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी हिट रही।
दोनों ने साथ में 'ये जवानी है दीवानी', 'तमाशा', 'बचना ऐ हसीनों' जैसी फिल्में की थीं, वहीं दीपिका और रणवीर की फिल्म 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' को भी काफी पसंद किया गया। दीपिका ने दोनों ऐक्टर्स की तुलना की।
दीपिका ने कहा कि रणबीर सिंह की एक्टिंग काफी स्पॉनटेनियस है। उन्हें ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं होती है। उनकी परफॉर्मेंस में 50 प्रतिशत रिहर्सल होता है और 50 प्रतिशत वे खुद तैयार कर हो जाते हैं, वहीं रणबीर हर कैरेक्टर में पूरी तरह से घुस जाते हैं। वे रोल के हिसाब से खुद में काफी बदलाव कर लेते हैं। उनके कपड़े, परफ्यूम, जूते सबकुछ बदल जाता है।