Biodata Maker

जवानी के दिनों की तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र ने की 'दिल टूटने' की बात, फैंस को हुई चिंता

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (13:25 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अपनी खुशमिजाजी के लिए काफी मशहूर हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वे ऐसी तस्वीरें, वीडियोज और बातें शेयर करते रहते हैं, जिससे दूसरों को प्रेरणा मिलती है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिससे उनके फैंस चिंता में आ गए हैं। 
 
धर्मेंद्र से अपनी एक ब्‍लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। अपनी जवानी के दिनों की तस्‍वीर को शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, 'शउर ना कोई सादगी को मेरी... उम्र भर... मैं... सहता आया... सहता ही आया...'
 
उनके ट्वीट को पढ़कर ऐसा लगता है कि जैसे उनका दिल टूट गया है। एक्टर के ट्वीट के बाद उनके फैंस चिंता में पड़ गए। कई यूजर्स ने उनसे पूछा कि वो दिल टूटने या आहत होने जैसी बातें क्यों लिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अपनों ने बेगाना बनाया, औरों से मैंने प्‍यार पाया।' 
 
बता दें कि धर्मेंद्र मुंबई के निकट अपने फॉर्महाउस पर रहते हैं। वो वहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं, जबकि उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बच्चे मुंबई में रहते हैं। धर्मेंद्र जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वो सनी देओल और बॉबी देओल के साथ 'अपने 2' में नजर आने वाले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने बाथरूम से शेयर की सुपर बोल्ड तस्वीरें, मिरर के आगे फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

पोंगल 2026: व्हाइट साड़ी में बॉलीवुड डीवाज का ट्रेडिशनल चार्म

'हैप्पी पटेल' में फिर दिखेगा 'देली बेली' वाला मैडनेस, दोनों फिल्मों में मोना सिंह ने इस तरह की तुलना

दीपिका पादुकोण की पावरफुल लाइनअप: 2026 में 'किंग' और एटली की फिल्म से मचने वाली हैं धमाल

टेलीविजन, सिनेमा और भारत के दर्शकों को यादगार कहानियां देकर एकता कपूर ने बनाई खास पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख