Hanuman Chalisa

वरुण-कैटरीना की फिल्म का एक डांस कोरियोग्राफ करेंगे धर्मेश

Webdunia
कॉरियोग्राफर और अब फिल्म डायरेक्टर बन चुके रेमो डिसुज़ा ने बॉलीवुड को शानदार फिल्में दी हैं। इनमें सबसे खास है 'एबीसीडी' की फ्रैंचाईज़ी। इसके दो भाग आ चुके हैं और दर्शकों को दोनों ही बहुत पसंद आए हैं। रेमो डिसूजा के साथ उनकी एक डांस टीम हमेशा ही तैयार रहती है। इसमें राघव, धर्मेश, पुनीत जैसे कलाकार शामिल हैं। 
 
पहले भाग में प्रभु देवा और गणेश आचार्य जैसे कलाकार लीड में थे। वहीं दूसरे भाग में प्रभु देवा के साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अपनी जलवा बिखेरा था। फैंस को फिल्म के तीसरे भाग का इंतज़ार लंबे समय से था। अब खबर है कि फिल्म की तैयारी रेमो ने शुरू कर दी है। और इस बार उनकी टीम के लोग भी फिल्म में अपना योगदान करेंगे। 
 
खबर के मुताबिक रेमो इस इस बार एक गाने के डांस की कॉरियोग्राफी के लिए धर्मेश येलांडे को चुना है। धर्मेश हमेशा उनकी फिल्म में नज़र आते ही हैं। इस बार वे फिल्म का एक डांस भी कोरियोग्राफ करेंगे। 'एबीसीडी 3' फिल्म बनने वाली है। साथ ही रेमो और उनकी टीम से धर्मेश, पुनीत और शक्ति टीवी का एक डांस रियलिटी शो 'डांसप्लस 4' भी जज कर रहे हैं। इसमें ये तीनों शो की टीम्स के मेंटोर हैं। ऐसे में धर्मेश द्वारा कोरियोग्राफ की गई एक परफॉर्मेंस से खुश होकर रेमो ने धर्मेश को फिल्म का एक गाना भी कोरिग्राफ करने का मौका दिया। 

ALSO READ: बोल्ड फोटो में शिबानी दांडेकर का जानलेवा अवतार
 
इस बारे में खुद रेमो ने बयान दिया है कि एक फिल्ममेकर के रूप में जब आप ऐसा कुछ देखते हैं तो एक कलाकार के लिए इज्जत कई गुणा बढ़ जाती है। जिस तरीके से धर्मेश और उनकी टीम ने उस एक्ट की संकल्पना की और उसे किया। वह अविश्वसनीय है! मैंने जो स्टेज पर देखा, वो अतुलनीय है और मैंने उन्हें मेरी अगली फिल्म में एक गाना कोरियोग्राफ करने को कहा। 
 
खबर है कि इस बार 'एबीसीडी 3' में भी वरुण धवन ही लीड में होंगे। साथ ही कैटरीना कैफ भी फिल्म में लीड होंगी और यह जोड़ी दर्शक पहली बार देखेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

'किंग' में विलेन बन शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देंगे अभिषेक बच्चन, सेट से लीक हुआ पावरफुल लुक

मल्टी-कलर बिकिनी में पूजा हेगड़े का बोल्ड लुक, शॉर्ट्स का बटन खोल सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख