अस्पताल से घर ले जाया गया दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर, शाम 5 बजे किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

Webdunia
बुधवार, 7 जुलाई 2021 (09:59 IST)
बॉलीवुड के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार का बुधवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। बीते दिनों सांस लेने की समस्या के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पाल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अस्पाल से उनके घर ले जाया गया है।

<

Burial today at 5:00 PM. Juhu Qabrastan at Santacruz Mumbai.

— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) July 7, 2021 >
बताया जा रहा है कि घर पर दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वही उनके फैमिली दोस्त फैजल फारुकी ने मीडिया को जानकारी दी की दिलीप कुमार को शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज स्थित कब्रिस्तान सुर्पुद ए खाक किया जाएगा। 
 
इससे पहले फैजल फारुकी ने दिलीप कुमार के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, भारी मन और बेहद दु:ख के साथ, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब का निधन हो गया। हम अल्लाह के बंदे हैं और हमें उनके पास ही लौटकर जाना होता है।
 
बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म 1 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
 
दिलीप कुमार को 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा 1996 में दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया था।
 
Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें