Hanuman Chalisa

ऋषभ पंत का विज्ञापन देखकर भड़के हंसल मेहता, बोले- इसे जल्दी हटाओं

WD Entertainment Desk
शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (17:30 IST)
बॉलीवुड फिल्म निर्माता हंसल मेहता सोशल मीडिया पर किसी भी विषय पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में हंसल मेहता क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक ‍विज्ञापन देखकर नाराज हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। 

 
दरअसल, ड्रीम 11 के एक विज्ञापन में ऋषभ पंत शास्त्रीय संगीत का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। विज्ञापन की शुरुआत में ऋषभ पंत कहते हैं अगर मैं क्रिकेटर नहीं होता तो क्या होता। इसके बाद उन्हें एक शास्त्रीय गायक के रूप में दिखाया गया है। 
 
विज्ञापन में वह स्टेज पर माइक के सामने विकेटकीपर की तरह खड़े नजर आ रहे है। वह बेसुरे तरीके से गाते दिख रहे हैं। हंसल मेहता ने ऋषभ पंत के इस विज्ञापन को 'बेहूदा' और 'अपमानजनक' बताया है। 
 
हंसल मेहता ने ट्वीट किया, यह एक बेहूदा और अपमानजनक कमर्शियल है। खुद को प्रदर्शित करें लेकिन इतनी समृद्ध परंपरा और कला की खिल्ली उड़ाने की कीमत पर नहीं। मैं ड्रीम 11 से इसे हटाने की मांग करता हूं। 
 
हंसल मेहता के इस ट्वीट पर कई सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। राइटर मुनीश भारद्वाज ने लिखा, इस ऐड में अच्छी भावना भले ही ना हो, तब भी इसे वापस लेने की जरुरत नहीं है, इसका टेस्ट बुरा हो सकता है। लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तब तक होती है, जब तक कि यह हिंसा या किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही है। इस तरह के मूर्खतापूर्ण विज्ञापनों को सेकेंडों में भुला दिया जाएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पलक तिवारी ने फ्लोरल ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज, तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

'मां बहन' बनी माधुरी दीक्षित के अभिनय का नया अध्याय, हर फ्रेम में छाईं एक्ट्रेस

भठकंडी गांव में हुई डॉ. प्रभात की वापसी, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा 'ग्राम चिकित्सालय' का प्रीमियर

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस

RBI गवर्नर बनने के लिए मनोज बाजपेयी ने की खास तैयारी, बोले- डेफिसिट बैलेंस समझे बिना नहीं कर सकता था रोल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख