चाय और चूरन बेचकर गुजारा करते थे अन्नू कपूर, तलाक के बाद दोबारा रचाई थी पहली पत्नी संग शादी

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (10:29 IST)
बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता अन्नू कपूर 20 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'मंडी' से की थी। उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'उत्सव' से मिली थी। अन्नू का बचपन बेहद कठिन समय से गुजरा है। 
 
अन्नू कपूर का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। उनकी मां टीचर थीं। अन्नू की के पिता एक थिएटर कंपनी चलाते थे। मां महीने के 40 रुपए कमाती थी। जबकि थिएटर से उनकी कमाई नहीं होती थी कि परिवार चल सके। जिसकी वजह से अन्नू कपूर को पैसे कमाने के लिए चाय से लेकर चूरन के नोट तक बेचना पड़ा था।
 
अन्नू कपूर आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। बीच में पढ़ाई छोड़ने के बाद अन्नू कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। यहां एक नाटक में उन्होंने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया। जिस पर फिल्मकार श्याम बेनेगल की नजर पड़ी और उन्होंने अन्नू को 'मंडी' के लिए साइन किया।
 
मंडी में अन्नू कपूर का रोल बड़ा तो नहीं था लेकिन उनके काम की सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल किया। अन्नू कपूर ने कई टीवी शो होस्ट भी किए हैं। शो 'अंताक्षरी' उनके यादगार शो में से एक है। 
 
अन्नू कपूर की पर्सनल लाइफ भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। अन्नू कपूर ने दो शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी साल 1992 में अनुपमा से की थी। अनुपमा यूएस की रहने वाली थीं और अन्नू से उम्र में 13 साल छोटी थीं। यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टीकी और एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।  
 
इसके बाद अन्नू कपूर ने 1995 में अरुणिता मुखर्जी से शादी की। दूसरी शादी के बाद भी अन्नू अपनी पहली पत्नी से छुप-छुपकर होटल में मिला करते थे। इसका पता चलने के बाद अरुणिता ने अन्नू को तलाक दे दिया था। इसके बाद 2008 में अन्नू कपूर ने फिर अपनी पहली पत्नी अनुपमा संग दोबारा शादी रचा ली। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आंखों की गुस्ताखियां का टीजर हुआ रिलीज, विक्रांत मैसी संग रोमांस करती दिखेंगी शनाया कपूर

हेड्स ऑफ स्टेट का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा का दिखा एक्शन अवतार

बिकिनी पहन अनन्या पांडे ने ढाया कहर, समंदर किनारे किलर अंदाज में दिए पोज

दिल धड़कने दो के 10 साल पूरे, एक एक्टर के रूप में रणवीर सिंह को कैसे देखती हैं जोया अख्तर?

66 साल की उम्र में भी बेहद ग्लैमरस हैं नीना गुप्ता, हॉट तस्वीरों से मचा देती हैं तहलका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख