इस निर्देशक संग जुड़ा था उर्मिला मातोंडकर का नाम, पति से 10 साल बड़ी हैं एक्ट्रेस

उर्मिला मातोंडकर का नाम एक समय रामगोपाल वर्मा के साथ जुड़ गया था

WD Entertainment Desk
रविवार, 4 फ़रवरी 2024 (10:50 IST)
Urmila Matondkar Birthday: बॉलीवुड की रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर 4 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उर्मिला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'मासूम' में काम किया था। 
 
उर्मिला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उर्मिला के अफेयर्स की खबरें खूब सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस को रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' से जबरदस्त पहचान मिली थी। उर्मिला मातोंडकर का नाम एक समय रामगोपाल वर्मा के साथ जुड़ गया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial)

रामगोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने कभी अपने अफेयर को स्वीकारा नहीं। मगर राम गोपाल की वजह से ही उर्मिला अपने करियर के टॉप पर पहुंच गई थीं। एक्ट्रेस ने रामगोपाल वर्मा के साथ में 13 फिल्मों में काम किया। हालांकि बाद में उर्मिला इंडस्ट्री से गायब हो गईं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial)

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उर्मिला ने 42 वर्ष की उम्र में विवाह रचाया था। उनके पति का नाम है मोहसिन अख्तर। कश्मीर के रहने वाले हैं और उम्र के मामले में उर्मिला से दस वर्ष छोटे हैं। उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial)

दोनों पहली मुलाकात में एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हुए। दोस्ती धीरे से मोहब्बत में तब्दील हो गई। बॉलीवुड में भी मोहसिन किस्मत आजमा चुके हैं। सौरभ सेन गुप्ता की फिल्म कर चुके हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'लक बाय चांस' में भी छोटी भूमिका कर चुके हैं। 'मि. इंडिया' प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं और तीसरे नंबर पर आएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख