घरेलू हिंसा मामला : कोर्ट के सामने पेश हुए हनी सिंह, पत्नी ने लगाए हैं यह आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (15:23 IST)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था तलवार ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए बतौर मुआवजे की मांग भी की है।
 
इस केस के सिलसिले में हनी सिंह दो बार कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी। 3 सितंबर को इस मामले में तीस हजारी कोर्ट में तीसरी सुनवाई थी, जिसमें हनी सिंह पेश हुए। खबरों के अनुसार हनी सिंह ने बंद लिफाफे के अंदर अपनी इनकम की रिपोर्ट पेश की।
 
बताया जा रहा है कि तीस हजारी कोर्ट की जज ने हनी सिंह और उनकी पत्नी की अपने चेंबर में काउंसलिंग भी की। वह दोनों से बात कर उनके बीच के विवाद को समझने और सुलझाने की कोशिश कर रही थीं। इस केस की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।
 
बता दें कि हनी सिंह को 28 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था। लेकिन दूसरी बार भी वो कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे। हनी सिंह ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं, ऐसे में अगली सुनवाई में वह मौजूद रहेंगे।
 
कोर्ट में हनी सिंह को पेश ना होने को लेकर कड़ी फटकार लगाई थी। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा था कि, कोई भी कानून से ऊपर नहीं हैं। ये देखकर हैरानी हो रही है कि इस मामले को कितने हल्के में लिया जा रहा है। कोर्ट ने हनी सिंह को 3 सितंबर को 12.30 बजे कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया था।
 
शालिनी तलवार ने द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। तलवार ने आरोप लगाया है कि वह स्वयं को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती हैं और उनके साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 25 साल पूरे, एकता कपूर ने मनाया जश्न

पति पराग त्यागी संग 17 जुलाई को यह बड़ा काम करने वाली थीं शेफाली जरीवाला, निर्देशक ने किया खुलासा

बैल की जगह खुद हल खींच रहे थे बुजुर्ग दंपति, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

Ramayana Teaser OUT: भगवान राम बने रणबीर कपूर पर क्या भारी पड़े यश, रावण के अवतार में लूटी लाइमलाइट

बॉर्डर 2 से बाहर होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने लगाया विराम, फिल्म के सेट से शेयर किया वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख