शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोलीं- कई महिलाओं के साथ कैजुअल संबंध

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (11:13 IST)
मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अक्सर विवादों में बने रहते हैं। हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपए बतौर मुआवजे की मांग की है।
 
शालिनी सिंह ने हनी सिंह पर यौन हिंसा और वित्तिय तौर पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही शालिनी ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। 
 
शालिनी तलवार ने 3 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष मामला दर्ज कराया गया है। अपनी याचिका में शालिनी ने कहा है कि वह स्वयं को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती हैं। उनके साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है।
 
खबरों के अनुसार शालिनी ने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता की वजह से डिप्रेशन के लक्षणों का सामना कर रही हैं और उन्हें मेडिकल ट्रिटमेंट की जरूरत है। शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह उन्हें बेरहमी से मारते थे। हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ 'कैजुअल संबंध' रहे हैं। 
 
शालिनी ने कहा, हनी सिंह अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते हैं। और उन्हें अपनी शादी की तस्वीरें भी अपलोड नहीं करने देते थे। एक बार शादी की तस्वीरों को अपलोड करने की वजह से हनी सिंह ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था। 
 
बता दें कि मुख्य महानगर दंडाधिकारी तानिया सिंह ने हनी सिंह को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि वह नोएडा स्थित संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति से उनके मुवक्किल को अलग नहीं करें और न ही उसे बेचे। साथ ही पत्नी के गहने और अन्य सामान को भी नहीं छेड़ें।
 

सम्बंधित जानकारी

अरनमनई 4: खूबसूरत भूतों की हॉरर कॉमेडी

करण जौहर ने किया Dhadak 2 का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की दिखेगी लव स्टोरी

Karisma Kapoor का ट्रेडिशनल अवतार, अनारकली सूट में शेयर की दिलकश तस्वीरें

Ameesha Patel ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, बिकिनी पहन दिए किलर अंदाज में पोज

एक बार फिर साथ काम करेंगे सिद्धार्थ आनंद और सैफ अली खान, निर्देशक बोले- बैक ऑन सेट विद माय फर्स्ट हीरो

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख