Hanuman Chalisa

जूनियर एनटीआर की देवरा : पार्ट 1 की रिलीज डेट फिर बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 13 जून 2024 (17:48 IST)
Devara movie new release date: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा : पार्ट 1' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। कोरातला शिवा के ‍निर्देशन में बनी इस फिल्म से जाह्नवी कपूर साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। वहीं इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। 
 
'देवरा' की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है। पहले यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कुछ फिल्म का काम बाकी होने की वजह से इसे आगे खिसका दिया गया। इसके बाद फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई। 'देवरा' 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। 
 
अब एक बार फिर 'देवरा' की रिलीज डेट में बदलाव होने जा रहा है। हालांकि इस बार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टनपोन नहीं बल्कि प्रीपोंड किया है। यानी यह फिल्म पहले ही रिलीज होने वाली है। 
 
मेकर्स ने 'देवरा' का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म अब 27 सितंबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने लिखा, 'सभी तटों पर उनके जल्दी आने के बारे में चेतावनी नोटिस भेजा रहा है। मैन ऑफ मास जूनियर एनटीआर की देवरा 27 सितंबर से सिनेमाघरों में।'
 
खबरों के अनुसार 'देवरा' की रिलीज डेट बदलने की वजह पवन कल्याण की 'ओजी' को माना जा रहा है। 'ओजी' 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब 'ओजी' अगले साल रिलीज़ की जाएगी। ऐसे में उसी डेट पर देवरा के मेकर्स अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। 
 
बता दें कि कोराताल शिवा के निर्देशन में बनी 'देवरा : पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको नजर आएंगे। इस फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

वीर पहाड़िया एक्शन-थ्रिलर 'बेनाम' में निभाएंगे लीड रोल, महेश भट्ट बने प्रेजेंटर

देसी कॉमेडी और इमोशन से भरपूर 'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज, उल्का गुप्ता बनीं बागी दुल्हन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख