पिता यश जौहर की पुण्यतिथि पर करण जौहर ने लिखा भावुक नोट, बोले- आपको गए हुए 20 साल हो गए...

WD Entertainment Desk
बुधवार, 26 जून 2024 (17:26 IST)
Yash Johar death anniversary: धर्मा प्रोडक्शंस के संस्थापक यश जौहर अपने समय के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक थे। वहीं उनके बेटे करण जौहर भी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्माता हैं। करण अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 
 
करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें और भावुक एक नोट शेयर किया है। पहली तस्वीर में यश जौहर अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड हाथ में पकडे हुए नजर आ रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने नोट में लिखा, मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आपको गए हुए 20 साल हो गए। मेरा सबसे बड़ा डर पैरेंट्स को खोना था। दो अगस्त 2003 को आपने मुझे बताया कि आपको ट्यूमर है। मेरा सबसे बुरा सपना मुझे देख रहा था और फिर भी उनके बच्चे के रूप में यह मेरा कर्तव्य था कि मैं पॉजिटिव रहूं और विश्वास बनाए रखूं। 
 
उन्होंने लिखा, लेकिन भीतर की आवाज की सबसे बुरी बात ये है कि वो कभी गलत नहीं होते। इस घटना के 10 महीने बाद वो हमें छोड़कर चले गए। लेकिन उनकी गुडविल का हमें बहुत फायदा मिला। मैं सबसे दृढ़, आत्मीय और निस्वार्थ व्यक्ति का बेटा होने पर बहुत गर्व करता हूं। उन्होंने अपने रिश्तों को हर चीज से ऊपर रखा और प्यार की एक विरासत छोड़ी है जिसे मैं और मेरी मां आज भी जी रहे हैं। लव यू पापा।
 
गौरतलब है कि 26 जून 2004 में यश जौहर की कैंसर से मौत हो गई थी। उन्होंने दोस्ताना, दुनिया, अग्निपथ, गुमराह, डुप्लीकेट, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कल हो न हो जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या होता अगर कटप्पा ने बाहुबली को नहीं मारा होता? भल्लादेव ने दिया मजेदार जवाब

किंगडम की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, देशभर के 700 स्टंट वर्कर्स का कराया इंश्योरेंस

रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार बनीं श्रीलीला, मेगा प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

भूमि पेडनेकर नहीं करना चाहतीं किसी एक्टर को डेट, बताई थी यह वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख